Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha polls 2019 : Former BJP leader Ghanshyam Tiwari likely to join Congress-राजस्थान के पूर्व भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी कांग्रेस में शामिल होंगे - Sabguru News
होम Breaking राजस्थान के पूर्व भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी कांग्रेस में शामिल होंगे

राजस्थान के पूर्व भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी कांग्रेस में शामिल होंगे

0
राजस्थान के पूर्व भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी कांग्रेस में शामिल होंगे
lok sabha polls 2019 : Former BJP leader Ghanshyam Tiwari likely to join Congress
lok sabha polls 2019 : Former BJP leader Ghanshyam Tiwari likely to join Congress

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी आज कांग्रेस में शामिल होंगे। तिवाड़ी ने कहा कि उन्होंने महसूस कर लिया कि अकेले व्यक्ति के लिए लड़ाई लड़ना बहुत मुश्किल है। लोकतांत्रिक संस्थाओं के संरक्षण के लिए किसी बड़े संगठन की जरूरत है।

भाजपा के राज में लोकतांत्रिक संस्थाओं का क्षरण हुआ। लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा से लड़ने के लिए कांग्रेस ही मजबूत संगठन है। लिहाजा वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इन्कार कर दिया।

उधर, सूत्रों ने बताया कि शाम को जयपुर में आयोजित कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट प्रशिक्षत कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष 11 निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार उनके दलबदल कानून से बचने के लिये रास्ता तलाश लिया गया है।