Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Venkaiah Naidu and Sumitra Mahajan congratulate scientists for mission sakti - वेंकैया नायडू और सुमित्रा महाजन ने मिशन शक्ति के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई - Sabguru News
होम Delhi वेंकैया नायडू और सुमित्रा महाजन ने मिशन शक्ति के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

वेंकैया नायडू और सुमित्रा महाजन ने मिशन शक्ति के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

0
वेंकैया नायडू और सुमित्रा महाजन ने मिशन शक्ति के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई
Venkaiah Naidu and Sumitra Mahajan congratulate scientists for mission sakti
Venkaiah Naidu and Sumitra Mahajan congratulate scientists for mission sakti
Venkaiah Naidu and Sumitra Mahajan congratulate scientists for mission sakti

नयी दिल्ली । उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अंतरिक्ष में दुश्मन के उपग्रह को मार गिराने की क्षमता हासिल करने पर देशवासियों तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

नायडू ने ट्विटर पर लिखा “देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को मिशन शक्ति की सफलता के लिए बधाई देता हूँ। उपग्रह रोधी मिसाइल के सफल प्रक्षेपण से देश विश्व में एक अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में उभरा है। आपकी उपलब्धि पर हर देशवासी को गर्व है। भावी सफलताओं के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

महाजन ने भी ट्वीट कर वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने लिखा “भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और डीआरडीओ के हमारे वैज्ञानिकों ने 300 किलोमीटर दूरी के लाइव सैटेलाइट लक्ष्य को महज तीन मिनट में भेद दिया। यह बेहद बड़ी और ऊँची कामयाबी है। यह विश्व-शांति और स्थायित्व के लिए भारत का अहम और जिम्मेदार कदम है। भारत के अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम के लिए बड़ा दिन है।” महाजन ने अंतरिक्ष में भारत को विश्व की चौथी महाशक्ति बनाने, राष्ट्र की सुरक्षा को अत्यधिक मजबूत बनाने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।