Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amit Shah says Giriraj Singh will contest from Begusarai - गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लड़ेंगे चुनाव: अमित शाह - Sabguru News
होम Delhi गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लड़ेंगे चुनाव: अमित शाह

गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लड़ेंगे चुनाव: अमित शाह

0
गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लड़ेंगे चुनाव: अमित शाह
Amit Shah says Giriraj Singh will contest from Begusarai
Amit Shah says Giriraj Singh will contest from Begusarai
Amit Shah says Giriraj Singh will contest from Begusarai

नयी दिल्ली । संसदीय क्षेत्र बदले जाने से नाराज बताये जा रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। सिंह वर्तमान में बिहार के नवादा सीट से सांसद है। गठबंधन समझौते के तहत नवादा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के खाते में गयी है। सिंह को बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का टिकट दिया गया है और वह इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं बताये जा रहे थे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से ही पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। शाह ने ट्विटर पर लिखा, “ गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार इस बार भारतीय कम्युनस्टि पार्टी (भाकपा) के टिकट पर बेगूसराय से किस्मत आजमा रहे हैं। इसके चलते भूमिहार बहुल इस सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना है। बेगूसराय से 2014 में भाजपा के भोला सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तनवीर हसन को हराया था। भाकपा के राजेंद्र प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे।

इस सीट पर जातीय गणित देखा जाये तो भूमिहार मतदाताओं की संख्या करीब पौने पांच लाख हैं। इसके बाद सबसे अधिक ढाई लाख मुसलमान मतदाता हैं। कुर्मी और कुशवाहा की संख्या करीब दो लाख तो डेढ़ लाख के लगभग यादव मतदाता हैं। कन्हैया कुमार सिंह की जाति भूमिहार से ही हैं और युवा हैं। सिंह को इस बात का भय है कि यदि भूमिहार वोटों में सेंध लगी तो वह हार भी सकते हैं।