Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former Australian spinner Bruce Yardley dies aged 71-आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रूस यार्डली का निधन - Sabguru News
होम Sports Cricket आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रूस यार्डली का निधन

आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रूस यार्डली का निधन

0
आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रूस यार्डली का निधन
Former Australian spinner Bruce Yardley dies aged 71
Former Australian spinner Bruce Yardley dies aged 71
Former Australian spinner Bruce Yardley dies aged 71

मेलबोर्न। आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर, कोच और कमेंटेटर ब्रूस यार्डली का कैंसर के कारण बुधवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

यार्डली का नार्थ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया में निधन हुआ। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। यार्डली ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरूआत एक स्विंग गेंदबाज़ के रूप में की थी लेकिन फिर उन्होंने अपनी पहचान एक ऑफ स्पिनर के रूप में बनाई।

उन्होंने अपना पहला टेस्ट 28 जनवरी 1978 को भारत के खिलाफ एडिलेड में खेला था। अपने 33 टेस्टों में उन्होंने आखिरी टेस्ट अप्रेल 1983 में कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ खेला।

ऑफ स्पिनर यार्डली ने 33 टेस्टों में 978 रन बनाने के अलावा 126 विकेट भी हासिल किए। उन्होंने अपने करियर में सात वनडे भी खेले। उनके करियर की सबसे यादगार सीरीज पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ छह टेस्टों की घरेलू सीरीज़ रही। 1981-82 के दौरान खेली गई इस सीरीज़ में यार्डली ने छह टेस्टों में 38 विकेट लिए थे।

उन्होंने 1985 में खेल से संन्यास लिया था और 1989-90 में मैदान में लौटकर वेस्टर्न आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व भी किया था। वह 1996-98 तक श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के कोच रहे थे। यार्डली श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के एक्शन की जमकर वकालत करते थे जबकि उनके देश के अन्य क्रिकेटरों ने मुरली के एक्शन पर सवाल उठाए थे।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने यार्डली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की एक महत्वपूर्ण हस्ती थे जिन्होंने मैदान में और मैदान से बाहर अभूतपूर्व योगदान दिया था।