Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
women Anti-Congress protest during Priyanka Gandhi's Amethi visit-प्रियंका गांधी से नाराज महिलाओं ने अमेठी में लगाए कांग्रेस विरोधी नारे - Sabguru News
होम UP Amethi प्रियंका गांधी से नाराज महिलाओं ने अमेठी में लगाए कांग्रेस विरोधी नारे

प्रियंका गांधी से नाराज महिलाओं ने अमेठी में लगाए कांग्रेस विरोधी नारे

0
प्रियंका गांधी से नाराज महिलाओं ने अमेठी में लगाए कांग्रेस विरोधी नारे

अमेठी। उत्तर प्रदेश को फतह करने की जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस के गढ़ पहुंची पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को बुधवार को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब कुछ महिलाओं ने उनके सामने पार्टी विरोधी नारेबाजी की।

दरअसल, प्रियंका मुसाफिरखाना में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ के साथ मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की बैठक ले रहीं थी। उसी समय बाहर महिलाए उनके विरुद्ध प्रदर्शन कर रही थी जिसमें मुस्लिम महिलाओं की संख्या अधिक थी।

महिलाओं ने हाथों में हैंडबिल ले रखा था, जिस पर लिखा था प्रियंका गांधी पांच साल में एक बार। राहुल के राज में अमेठी का विकास शून्य। और अमेठी में राहुल का आना मना है, जनता समझदार हो गई है।

ये महिलाएं प्रियंका से मिलने पहुंची थीं औेर मिलने से मना करने पर उनका सब्र का बांध टूट गया और नाराज महिलाओं ने विरोध प्रर्दशन शुरू कर दिया। इसमें अधिकतर महिलाएं जगदीशपुर विधान से उसने मिलने के लिए आई थी।

एक महिला ने बताया कि हम आए हमें देखने को नहीं मिला। हम लोग जगदीशपुर से आए हैं। क्यों नहीं हमें मिलने दिया। वहीं महरूमा का कहना था कि हम लोग मिलने गए मिलने नहीं दिए। क्या अमीरों से वोट लेंगी ग़रीबों से वोट नहीं लेंगी। गरीब आदमी को अंदर नहीं जाने दिए नेता लोग को अंदर में ले लिहिन। पांच साल में एक ही बार आ सकती हैं, क्या और नहीं आ सकती हैं।