Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Uma Bharti attacks Digvijay Singh did wrong with people of Bhopal - दिग्विजय सिंह ने भोपाल की जनता के साथ किया लगातार अन्याय: उमा भारती - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal दिग्विजय सिंह ने भोपाल की जनता के साथ किया लगातार अन्याय: उमा भारती

दिग्विजय सिंह ने भोपाल की जनता के साथ किया लगातार अन्याय: उमा भारती

0
दिग्विजय सिंह ने भोपाल की जनता के साथ किया लगातार अन्याय: उमा भारती
Uma Bharti attacks Digvijay Singh did wrong with people of Bhopal
Uma Bharti attacks Digvijay Singh did wrong with people of Bhopal
Uma Bharti attacks Digvijay Singh did wrong with people of Bhopal

भोपाल । मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि भोपाल की जनता से अन्याय करने वाले सिंह अब जनता दरबार में पेश होंगे और जनता उन्हें प्रचंड मतों से हराकर इसका बदला चुकाएगी।

भारती ने एक के बाद एक 10 ट्वीट करते हुए सिंह पर लगातार हमले बोले। उन्होंने कहा कि सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने उन्हें भोपाल से सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि सिंह को तो भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता चुनाव हरा देगा, इसलिए वे भोपाल चुनाव लड़ने नहीं, पर प्रचार करने जरूर आएंगी।

भारती ने कहा कि वे भोपाल की जनता को सिंह की कई बातों का स्मरण कराएंगी। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि उन्होंने भोपाल के पेयजल संकट निवारण के लिए नर्मदा जल लाने की घोषणा की एवं भोपाल सांसद रहते हुए इसकी तैयारी भी करवा ली। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नर्मदा सागर बांध की स्वीकृति देते समय इसका प्रावधान कर दिया था, लेकिन उस समय इस योजना को असंभव बताते हुए सिंह ने इसकी खिल्ली उड़ाई। भारती ने दावा किया कि सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए भी इस योजना को लाने में रुकावटें खड़ी कीं।

भाजपा नेत्री ने कहा कि जब वे 2003 दिसंबर में प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं, तब पहली कैबिनेट में भोपाल में नर्मदा जल लाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। उन्होंने कहा कि सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए 40 हजार दैनिक वेतन भोगियों को एक झटके में निकाल दिया गया, जिसमें भोपाल के भी हजारों लोग थे। उन सबको भी उन्होंने भाजपा की सरकार बनने के बाद अपनी पहली कैबिनेट में बहाल किया।

भारती ने आगे कहा कि जब उन्होंने भोपाल एयपोर्ट का नाम भोजपाल करवाया तो उस कार्यक्रम में स्वीकृति देने के बावजूद भी सिंह नहीं आए, क्योंकि वो इस बात से प्रसन्न नहीं थे। उन्होंने कहा कि भोपाल का अपमान करने में एवं भोपाल की प्रगति रोकने में कांग्रेस नेता सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
केंद्रीय मंत्री भारती ने कहा कि यह अच्छा हुआ है कि भोपाल की जनता के साथ इतना अन्याय करने वाले सिंह अब जनता के दरबार में पेश हो जाएंगे और भोपाल संसदीय क्षेत्र के नागरिक प्रचंड मतों से उन्हें हराकर अपना बदला चुकाएंगे।

भोपाल संसदीय सीट से भाजपा ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के सिंह के खिलाफ भाजपा के संभावित दावेदारों की सूची में सुश्री भारती का नाम भी शामिल है।