Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amit Shah charged Mamta Banerjee ruins Bengal's culture-civilization - ममता बनर्जी ने तबाह की बंगाल की संस्कृति-सभ्यता : अमित शाह - Sabguru News
होम Headlines ममता बनर्जी ने तबाह की बंगाल की संस्कृति-सभ्यता : अमित शाह

ममता बनर्जी ने तबाह की बंगाल की संस्कृति-सभ्यता : अमित शाह

0
ममता बनर्जी ने तबाह की बंगाल की संस्कृति-सभ्यता : अमित शाह
Amit Shah charged Mamta Banerjee ruins Bengal's culture-civilization
Amit Shah charged Mamta Banerjee ruins Bengal's culture-civilization
Amit Shah charged Mamta Banerjee ruins Bengal’s culture-civilization

अलीपुरद्वार। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि उनकी सरकार ने बंगाल की संस्कृति और सभ्यता को तबाह करने का काम किया है और अब समय आ गया है राज्य की जनता उन्हें उखाड़ फेंके।

सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव का प्रचार करने आये शाह ने गुरुवार को यहां परेड ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आप सबसे 2019 के चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। यह 2019 का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनाव तय करने वाला है कि देश किस दिशा में जाएगा। इसके साथ ही बंगाल के लिए यह चुनाव अपने अस्तित्व को बचाने का चुनाव है।

तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया है। शाह ने कहा कि बंगाल में बनर्जी ने जिस तरह से सरकार चलाई है, उसने राज्य की संस्कृति और सभ्यता को तबाह करने का काम किया है।

लोकसभा के चुनाव में तृणमूल की हार निश्चित है। उन्होंने कहा, “ ममता दीदी आपका समय अब खत्म हो चुका है। बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान किसी को पूजा करने से कोई रोकने वाला नहीं होगा।”

भाजपा अध्यक्ष ने तेज तर्रार भाषण में तृणमूल प्रमुख पर जमकर हमले करते हुए कहा कि पार्टी ने राज्य में लोकतंत्र, राज्य की अस्मिता और संस्कृति को खत्म करने का काम किया है। अब तृणमूल को जमीन से उखाड़ फेंकने का मौका आ गया है।

उन्होंने कहा कि टाेल टैक्स प्रथा से राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। विधवा पेंशन चाहिए हो या किसान क्रेटिड कार्ड अथवा धान की खरीदी, इन सबके लिए टाेल टैक्स देना होगा। राज्य सरकार इमामों को तो मासिक भत्ता दे रही है लेकिन यह सुविधा पुजारियों को नहीं हैं। स्कूलों में राज्य सरकार उर्दू थोप रही है।