Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 31 in history : What happened in Indian and World History-मार्च 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

eiffel tower paris

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1504 – सिखों के दूसरे गुरु अंगद देव का जन्म
1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन।
1774 – भारत में डाक सेवा शुरू।
1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1870 – अमरीका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।
1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
1959 – तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को भारत में राजनीतिक शरण मिली।
1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।
1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।
1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1983 – काेलम्बिया में भूकंप से लगभग 5000 लोगों की मौत।
1990 – नए मतदान कर के खिलाफ लंदन में लगभग दो लाख लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
2004 – ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
2007 – म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया।
2008 – पाकिस्तानी वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।