Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Shatrughan sinha is a star campaigner of Congress before his formal joining the party-कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही शत्रुघ्न बने पार्टी के स्टार प्रचारक - Sabguru News
होम Bihar कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही शत्रुघ्न बने पार्टी के स्टार प्रचारक

कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही शत्रुघ्न बने पार्टी के स्टार प्रचारक

0
कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही शत्रुघ्न बने पार्टी के स्टार प्रचारक
Shatrughan sinha is a star campaigner of Congress before his formal joining the party
Shatrughan sinha is a star campaigner of Congress before his formal joining the party

पटना। जाने-माने फिल्म अभिनेता और बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा ने अभी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण भी नहीं की है लेकिन पार्टी ने उन्हें अपने स्टार चुनाव प्रचार की सूची में शामिल कर लिया है।

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। सिन्हा को इस बार भाजपा ने पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है लेकिन सिन्हा ने अभी तक पार्टी से विधिवत नाता भी नहीं तोड़ा है। हालांकि सिन्हा ने 06 अप्रेल को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही है।

कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की आज यहां जारी सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, सह प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौर, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, सांसद तारिक अनवर, रंजीत रंजन, कीर्ति झा आजाद, पूर्व सांसद डॉ. शकील अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंदन बागची, अनिल शर्मा, वरिष्ठ नेता विजय शंकर दुबे , कोकब कादरी, रामदेव राय, समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, कृपानाथ पाठक और प्रेमचंद मिश्रा का नाम शामिल है।