Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lions club ajmer umang news-उमंग की ओर से चिड़िया के घरौंदों का निःशुल्क वितरण - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer उमंग की ओर से चिड़िया के घरौंदों का निःशुल्क वितरण

उमंग की ओर से चिड़िया के घरौंदों का निःशुल्क वितरण

0
उमंग की ओर से चिड़िया के घरौंदों का निःशुल्क वितरण

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर उमंग की ओर से चिड़िया के लिए लकड़ी से बने घर (घोंसले) का वैशाली नगर क्षेत्र में निशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम संयोजक लायन आभा गांधी ने बताया कि वितरण कार्य लायंस क्लब प्रान्त 3233 ई 2 के प्रान्तपाल लायन डॉ डीएस चौधरी ने मूक एवं निरीह गौरैया के रहने के लिए घोंसले वितरण को अच्छा प्रयास बताया।

क्लब अध्यक्ष लायन अनिल गर्ग ने बताया कि पुराने मकानों में आले, मोखे, छोटी खिड़कियां होती थी, वहां छोटी जगह में ही चिड़िया घोंसले बना लेती थी। आजकल के घरों, मकानों व बंगलों में जगह ही नहीं होती जिससे चिड़ियाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

क्लब सचिव लायन अशोक गर्ग के अनुसार इसी को ध्यान में रखकर समाजसेवी दंपती अशोक जैन एवं प्रेमलता जैन द्वारा लकड़ी के मजबूत घरौंदे बनाए गए और इनका निशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस दौरान चिड़ियाओं के सरंक्षण का संकल्प का संदेश भी दिया। घर घर जाकर इन्हें ड्रिल मशीन द्वारा हाथो हाथ सुविधाजनक जगहों पर लगाया गया।

इस अवसर पर प्रान्त की प्रथम महिला लायन सुधा चौधरी, लायन राजेन्द्र गांधी, लायन महेंद्र ज्योत्स्ना जैन मित्तल, लायन अशोक इंदु टांक, लायन रमाशंकर रिपु अग्रवाल, लायन मनीष रेखा बंसल, लायन माधुरी गर्ग, लायन दीपक चंदा दोसी, लायन रविन्द्र सुमन गोयल, लायन कैलाश अंजली अग्रवाल, लायन हनुमान गर्ग सहित अन्य मौजूद थे। अंत में लायन निशा गर्ग ने इस नेक कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।