Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bhumi pedanekar excited for pati patni or yo movie - पति, पत्नी और वो के लिए उत्साहित है भूमि पेडनेकर - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood पति, पत्नी और वो के लिए उत्साहित है भूमि पेडनेकर

पति, पत्नी और वो के लिए उत्साहित है भूमि पेडनेकर

0
पति, पत्नी और वो के लिए उत्साहित है भूमि पेडनेकर
bhumi pedanekar excited for pati patni or yo movie
bhumi pedanekar excited for pati patni or yo movie
bhumi pedanekar excited for pati patni or yo movie

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर आने वाली फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म पति-पत्नी और वो का रीमेक बनाया जा रहा है। इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता ने मुख्य भूमिका निभायी थी। रीमेक में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका है। इस लव ट्राएंगल स्टोरी बेस्ट फिल्म में भूमि एक कूल शहरी लड़की की भूमिका निभा रही है। यह भूमिका अभी तक भूमि के निभाए गए सभी किरदार से बिल्कुल अलग है।

भूमि पेडनेकर इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि वह एक ऐसा किरदार निभाएंगी जो उनके वास्तविक जीवन के सबसे करीब है। भूमि का कहना है, ‘पति पत्नी और वो’ एक फन है। यह मेरे लिए बहुत अलग है क्योंकि मैंने अभी तक कोई लव ट्राएंगल स्टोरी बेस्ड फिल्म नहीं की है।

मैं जिस किरदार को निभा रही हूं वह मेरे अब तक निभाए गए कैरेक्टर से बिल्कुल अलग है। इससे पहले मैंने अपनी सभी फिल्मों में एक आत्मविश्वास से भरी लड़की की भूमिका निभाई है, लेकिन यह पूरी तरह से अलग है। इसमें मैं एक सुपर कांफीडेंट लड़की की भूमिका में हूं।