Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi announce Congress manifesto 2019 for farmer's budget - किसानों के लिए अलग से होगा बजट : कांग्रेस का घोषणा पत्र में वादा - Sabguru News
होम Delhi किसानों के लिए अलग से होगा बजट : कांग्रेस का घोषणा पत्र में वादा

किसानों के लिए अलग से होगा बजट : कांग्रेस का घोषणा पत्र में वादा

0
किसानों के लिए अलग से होगा बजट : कांग्रेस का घोषणा पत्र में वादा
Rahul Gandhi announce Congress manifesto 2019 for farmer's budget
Rahul Gandhi announce Congress manifesto 2019 for farmer's budget
Rahul Gandhi announce Congress manifesto 2019 for farmer’s budget

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कृषि के विकास और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अपने चुनाव घोषणा पत्र में अलग से बजट लाने का वादा किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नेे अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में चुनाव घोषणा पत्र ‘जन आवाज’ जारी करते हुए कहा कि उनकी पाटी सत्ता में आने पर किसानों के लिए अलग से बजट की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को यह मालूम होना चाहिए कि उनके फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना बढेगा।

गांधी ने कहा कि बैंक से कर्ज लेने वाले किसान जब ऋण नहीं चुकाते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाता है। उनकी पार्टी की सरकार आने पर इस व्यवस्था को बदल दिया जाएगा और किसानों को आपराधिक मामले से मुक्त किया जाएगा। वर्तमान में कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों को जेल में डाल दिया जाता है, जबकि दूसरी ओर कुछ व्यवसायी कर्ज लेकर देश छोड़ कर फरार हो जाते हैं।