Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Manipur newspaper owner Nishikant Singh joins BJP - मणिपुर के अखबार मालिक निशिकांत सिंह भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Delhi मणिपुर के अखबार मालिक निशिकांत सिंह भाजपा में शामिल

मणिपुर के अखबार मालिक निशिकांत सिंह भाजपा में शामिल

0
मणिपुर के अखबार मालिक निशिकांत सिंह भाजपा में शामिल
Manipur newspaper owner Nishikant Singh joins BJP
Manipur newspaper owner Nishikant Singh joins BJP
Manipur newspaper owner Nishikant Singh joins BJP

नयी दिल्ली । मणिपुर के संगई समाचारपत्र समूह के प्रकाशक निशिकांत सिंह ने शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सिंह को सदस्यता पर्ची सौंपी एवं अंगवस्त्र पहनाया। इस अवसर पर जेटली ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर के लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं, चाहे वे किसी भी धर्म या पृष्ठभूमि से हों। सिंह का पार्टी में शामिल होना उसी प्रक्रिया की एक कड़ी है।

उन्होंने कहा कि सिंह अभी तक राजनीति में नहीं थे लेकिन वह राज्य में एक स्थापित व्यक्तित्व हैं और अंग्रेजी एवं मणिपुरी भाषा में लोकप्रिय अखबार संगई एक्सप्रेस प्रकाशित करते हैं।