Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Vrindavan yatra Group welcomes hindu new year faag Mahotsav in ajmer-वृंदावन यात्रा ग्रुप ने धूमधाम से किया नववर्ष अभिनन्दन एवं फाग महोत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer वृंदावन यात्रा ग्रुप ने धूमधाम से किया नववर्ष अभिनन्दन एवं फाग महोत्सव

वृंदावन यात्रा ग्रुप ने धूमधाम से किया नववर्ष अभिनन्दन एवं फाग महोत्सव

0
वृंदावन यात्रा ग्रुप ने धूमधाम से किया नववर्ष अभिनन्दन एवं फाग महोत्सव

अजमेर। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर वृंदावन यात्रा ग्रुप की ओर से विराट फाग महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

उमेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर स्व. विनोद अग्रवाल के पुत्र जतीन अग्रवाल, विख्यात भजन साधिका निकुन्ज कामरा, बलदेव जगाधरी एवं प्रिन्स छाबड़ा ने भजनों की प्रस्तुति दी।

मेरे बांके बिहारी सरकार तुम बिन रहा नहीं जाए…, सजनी डोले छलीया श्याम आज बरसाने होली में …, सांवरीया मुरली बजा…, मेरे बांके बिहारीलाल…., आज खेलो सजन संग होरी…. इत्यादि भजनों पर श्रोता झूम उठे।

इस अवसर पर श्रीनाथजी, झरनेश्वर महादेव एवं बालकृष्ण लाल का अनुपम दरबार सजाया गया। आयोजन में शिवशंकर फतेहपुरिया, गोकुल अग्रवाल, सुभाष सोनी, जगदीश गर्ग, महेन्द्र मालू, रामरतन छापरवाल, अशोक गर्ग, दिनेश बिन्दल, अशोक पंसारी, उमेश जैतारणिया, आलोक माहेश्वरी, अशोक टांक, आशीष गुप्ता, हंसराज अग्रवाल, मुकेश गोयल, रमेश अग्रवाल, ओमप्रकाश मंगल, किशन चंद बंसल, अशोक पंसारी, महेशचंद अग्रवाल, केके गुप्ता, रमेशचंद अग्रवाल आदि का सक्रिय सहयोग रहा।