Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Elriesa Theunissen-Fourie dies in road accident-पूर्व दक्षिण अफ्रीकी महिला ऑलराउंडर एलरिसा थियूनिसेन फोरी की सड़क दुर्घटना में मौत - Sabguru News
होम Sports Cricket पूर्व दक्षिण अफ्रीकी महिला ऑलराउंडर एलरिसा थियूनिसेन फोरी की सड़क दुर्घटना में मौत

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी महिला ऑलराउंडर एलरिसा थियूनिसेन फोरी की सड़क दुर्घटना में मौत

0
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी महिला ऑलराउंडर एलरिसा थियूनिसेन फोरी की सड़क दुर्घटना में मौत

जोहानसबर्ग। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी महिला ऑलराउंडर 26 साल की एलरिसा थियूनिसेन फोरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

फौरी इस वर्ष दो मई को ही 26 वर्ष की हुई थीं। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से वर्ष 2013 में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच, एक ट्वंटी 20 मैच खेला था। वह महिला विश्वकप 2013 में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा रही थीं। उन्होंने कटक में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण इसी वर्ष किया था।

फौरी ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर में बंगलादेश के खिलाफ 2013 में ही खेला था। घरेलू क्रिकेट में वह नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स की ओर से खेलती थीं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने उनकी मौत पर दुख जताते हुये कहा कि फौरी अपने खेल में बहुत ही सक्रिय और जीवंत थी लेकिन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए मातृत्व अवकाश के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा था।

सीएसए ने बताया कि पूर्वाेत्तर स्थित स्टिलफोंटेन में पांच अप्रेल को हुई कार दुर्घटना में उनकी और उनकी बच्ची की भी मौत हो गई। मुख्य कार्यकारी थबांग मोरोए ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। यह समाचार बेहद दुखी करने वाला है। फौरी ने राष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर देश के लिये बहुत कुछ किया। सीएसए की ओर से हम उनके पति रूडी और परिवार एवं दोस्तों को अपनी सांत्वना देना चाहते हैं।