Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
April 10 in history : What happened in Indian and World History-अप्रेल 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अप्रेल 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की ।
1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में उनकी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
1889 – रामचंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमरीकी नाविकों की मौत।
1973 – पाकिस्तान ने पुराने संविधान को निरस्त किया।
1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण।
1995 – पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
1999 – भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया।
2000 – पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों(ओबीसी) के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक करार दिया।
2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त।
2016- केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल हुए।