Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress announces five candidates for lok sabha election in Haryana-कांग्रेस ने हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किए, हुड्डा सोनीपत से प्रत्याशी - Sabguru News
होम Delhi कांग्रेस ने हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किए, हुड्डा सोनीपत से प्रत्याशी

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किए, हुड्डा सोनीपत से प्रत्याशी

0
कांग्रेस ने हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किए, हुड्डा सोनीपत से प्रत्याशी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को पांच और उम्मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 413 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

पार्टी ने हुड्डा को सोनीपत से प्रत्याशी बनाया है जबकि फरीदाबाद से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट दिया गया है। निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र, भव्या विश्नोई को हिसार तथा कुलदीप शर्मा को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने राज्य की सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हरियाणा में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। पिछले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोक दल को हराकर सात सीटें जीती थीं।