Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha election 2019 : ajmer bjp organization meeting at candidate bhagirath choudhary election office-भाजपा का चारण भाट समझ कर प्रचार में जुट जाएं मोर्चा कार्यकर्ता : सारस्वत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा का चारण भाट समझ कर प्रचार में जुट जाएं मोर्चा कार्यकर्ता : सारस्वत

भाजपा का चारण भाट समझ कर प्रचार में जुट जाएं मोर्चा कार्यकर्ता : सारस्वत

0
भाजपा का चारण भाट समझ कर प्रचार में जुट जाएं मोर्चा कार्यकर्ता : सारस्वत

अजमेर। भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय सौमाग्लयम में देहात युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एससी मोर्चा व एस.टी. मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यक्रम, सभाओं व रैलियों में भारत माता के जयकारे लगाती है वहीं दूसरी और कांग्रेस एक परिवार की गुलामी में लगी हुई हैं।

सारस्वत ने कहा कि अब समय आ गया है सभी मोर्चें अपनी कमर कस लें और अजमेर लोकसभा में किसी भी बूथ पर कांग्रेस बढ़त ना ले सके ऐसी रणनीति बनाकर चुनाव जीतना सुनिश्चित करें।

सारस्वत ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टीयां अभी तक तय नहीं कर पा रही है कि उनकी तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा। एक तरफ एक खानदान है जो जमानत पर है और दूसरी तरफ साफ सुथरी छवी वाले देश भक्त है जो भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

कार्यकर्ताओं से आव्हान् करते हुए सारस्वत ने कहा कि सभी मोर्चा के कार्यकर्ता अपने आप को पार्टी का चारण भाट समझ कर भाजपा के प्रचार में जुट जाएं।

बैठक में मौजूद अजमेर लोकसभा के सहप्रभारी देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि मोर्चा के माध्यम से अजमेर की जनता को केन्द्र सरकार द्वारा पिछले पांच साल में किए गए विकास कार्यां को घर-घर ले जाने का काम आरम्भ करें। ताकि जनता को ज्ञात हो सके की जितने काम 5 वर्षा में हुए उतने काम कांग्रेस 55 सालों में नही करवा पाई।

भूतड़ा ने बैठक में आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रेल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती अनुसूचित जाति की बस्तियों में कार्यक्रम कर मनाई जाएगी। 15 व 16 अप्रेल को जिले में गृह सम्पर्क अभियान प्रत्येक मण्डल पर डोर टू डोर होगा। 17 व 18 अप्रेल को बाजार सम्पर्क अभियान, 19 व 20 अप्रेल को बूथ समितियों की बैठकें तथा 21 अप्रेल को मुख्य चौराहा सम्पर्क अभियान के साथ युवा मोर्चा द्वारा कमल बाईक रैली, ओबीसी मोर्चा द्वारा चौकीदारों का सम्मान कार्यक्रम कर जिले में विभिन्न जनसम्पर्क के कार्यक्रम होंगे।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा ने मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं सभी मोर्चा से अपील करी की चुनावों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

अल्पसंख्यक मोर्चें के प्रदेश महामंत्री मुन्सिफ अली खान ने कहा कि सोशल मीडिया में तो अभी से ही भाजपा का माहौल बन गया है। लोग शादी कार्ड पर फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखकर समाज से अपील कर रहे हैं कि देश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

बैठक में जिला प्रचार मंत्री डॉ. महावीर डांगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्दु शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्दाराम चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष करतार जाट, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश गोयल, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल भील, श्रवण सिंह समेत अजमेर देहात के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

चौधरी का गुरुवार को मसूदा विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क

लोकसभा चुनाव मीडिया सहसंयोजक मोहित जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी गुरुवार को अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र में जपसंपर्क करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, भाजपा देहात अध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, स्थानीय जिला पदाधिकारी व समस्त मण्डल अध्यक्ष जन सम्पर्क में मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रत्याशी सुबह 8 बजे मसूदा विधानसभा के देवपुरा गांव से जनसम्पर्क की शुरूआत कर खरवा, पीपलाज, कानाखेड़ा, आंधेरी देवरी, नया गांव, धोलादांता, हरराजपुरा, मोमना, मसूदा, किराप, मायूला, जामोला, सतावड़िया, बेगलिया बांस, शेरगढ़स, देवमाली, नंदवाडा, दौलतपुरा, जीवाणा, देवांस, रामगढ़, हनुतियां, कानिया होते हुए रात 9.30 बजे जालिया में भाजपा कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करेंगे।