Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
April 13 in history : What happened in Indian and World History-अप्रेल 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अप्रेल 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 13 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ
jallianwala bagh hatyakand
jallianwala bagh hatyakand
jallianwala bagh hatyakand

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1699 – सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
1772- वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
1796- इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
1890- भारत की पहली फिल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।
1919- अमृतसर के जलियांवाला बाग में भीषण हत्याकांड।
1939- भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
1941- तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1944- तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
1960- फ्रांस सहारा मरुस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
1970- चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमरीकी अंतरिक्ष यान अपोलो-13 के ईंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
1980- अमरीका ने मास्को के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1984- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
1997- अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
2013- पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।