Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Donald Trump nominates Admiral Bill Moran as new U.S. Naval Chief - डोनाल्ड ट्रम्प ने एडमिरल बिल मोरन को नये अमेरिकी नौसेना प्रमुख मनोनीत किया - Sabguru News
होम World Europe/America डोनाल्ड ट्रम्प ने एडमिरल बिल मोरन को नये अमेरिकी नौसेना प्रमुख मनोनीत किया

डोनाल्ड ट्रम्प ने एडमिरल बिल मोरन को नये अमेरिकी नौसेना प्रमुख मनोनीत किया

0
डोनाल्ड ट्रम्प ने एडमिरल बिल मोरन को नये अमेरिकी नौसेना प्रमुख मनोनीत किया
Donald Trump nominates Admiral Bill Moran as new U.S. Naval Chief
Donald Trump nominates Admiral Bill Moran as new U.S. Naval Chief
Donald Trump nominates Admiral Bill Moran as new U.S. Naval Chief

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एडमिरल बिल मोरन को नौसेना के प्रमुख के रूप में मनोनीत किया है।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोरान वर्तमान में नौसेना के उपाध्यक्ष हैं। यदि सीनेट की मंजूरी मिल जाती है तो वह मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन का स्थान लेंगे, जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मोरन ने अपने बयान में कहा, “मैं मनोनीत किये जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूँ और पुष्टि प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के साथ काम करने के लिए तत्पर हूँ।” वह 31 मई, 2016 से नौ सेना संचालन के उपाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने सेना में बेड़े की तत्परता और कर्मियों में और अधिक सुधार लाने के लिए काम किया है।

इससे पहले मोरन एक पूर्व नौसैनिक एविएटर थे और उन्होंने 2013 के बाद से नौसेना कर्मियों के प्रमुख के रूप में कार्य किया है। पेंटागन ने गुरुवार को यह भी कहा कि ट्रम्प ने वाइस एडमिरल रॉबर्ट बर्क को नौसेना का नया उप प्रमुख मनोनीत किया है।