Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
23rd Sindhu Darshan yatra from june 23 to 26-23वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer 23वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी

23वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी

0
23वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी

अजमेर। 23वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2019 आगामी 23 से 26 जून तक लेह लद्धाख में आयोजित की जाएगी। यात्रा का पंजीकरण 30 अप्रेल 2019 तक ऑनलाइन व केन्द्रीय कार्यालय में फार्म भरकर किया जाएगा। राजस्थान से 300 तीर्थयात्रियों के सम्मिलित होने का लक्ष्य रखा गया।

प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि लेह लद्धाख में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए केन्द्रीय व राज्य ईकाईयों के पदाधिकारी भारतीय सिन्धु सभा व हिमालय परिवार सहित विभिन्न संगठन मिलकर आयोजन कर रहे हैं।

यात्रा पांच मार्गो से चलेगी

सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि यात्रा संख्या एक हवाई मार्ग दिल्ली-लेह- दिल्ली होगी। चार यात्राएं सडक मार्ग से एसडी 2 चण्डीगढ-लेह-चण्डीगढ, एसडी 3 जम्मू-लेह-जम्मू, एसडी 4 जम्मू-लेह-चण्डीगढ, एसडी 5 चण्डीगढ-लेह-जम्मू होकर चलेगी। तीर्थयात्रियों का दिल्ली व जम्मू में विदाई समारोह आयोजित कर रवाना किया जाएगा।

प्रचार सचिव दिलीप पारवाणी ने बताया कि देश विदेश से तीर्थयात्री सम्मिलित हो रहे हैं। ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक धार्मिक व राष्ट्रीय एकता का रिश्ता मजबूत हुआ है। सभी तीर्थयात्रियों को परिचय पत्र जारी किए जा रहे है और लेह पहुंचने पर यात्रा किट व स्मृति चिन्ह दिए जायेगें।

डॉ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि चार दिवसीय लेह लद्धाख में लेह भ्रमण व स्वागत समारोह, घाट पर सिन्धु उत्सव पूजन स्नान व सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेगांग झील भ्रमण अधिक उचांई वाले खादुर्गला भ्रमण के साथ लेह के पोलोग्राउण्ड में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।