Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha polls 2019 : ajmer congress candidate riju jhunjhunwala poll campaign in kishangarh assembly area-जीतने पर अजमेर का सिर हमेशा ऊंचा रखूंगा : रिजु झुनझुनवाला - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer जीतने पर अजमेर का सिर हमेशा ऊंचा रखूंगा : रिजु झुनझुनवाला

जीतने पर अजमेर का सिर हमेशा ऊंचा रखूंगा : रिजु झुनझुनवाला

0
जीतने पर अजमेर का सिर हमेशा ऊंचा रखूंगा : रिजु झुनझुनवाला

अजमेर। अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला ने कहा है कि वे जीतने पर अजमेर का सिर हमेशा ऊंचा रखेंगे, गरिमा बनाए रखेंगे, अजमेर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। पांच साल तक जनता के एक-एक वोट की कीमत मेहनत, लगन, निष्ठा और ईमानदारी से विकास कार्य कराकर चुकाएंगे। जनता को कभी निराश नहीं करेंगे। जब तक अजमेर में औद्योगिक क्रांति नहीं आ जाती, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

वे शुक्रवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे के दौरान विभिन्न गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस और भाजपा के शासन देखे हैं। कांग्रेस की कथनी-करनी में फर्क नहीं है। कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। जबकि भाजपा के पास झूठ और फरेब के सिवाय कुछ नहीं है।

भाजपा का काम केवल बड़ी-बड़ी बातें करना और जनता को गुमराह करना है। वह जनता की भावनाओं से खेलती है। लेकिन कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कभी भी ना तो जनता से झूठ बोलती है और ना ही गुमराह करती है। कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की सोचती है। इसलिए हम जो कह रहे हैं या कहेंगे, वह हर हाल में करके दिखाएंगे।

कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीबी पर करेगी प्रहार

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो, गरीबी पर सीधा प्रहार करेगी। हमारी सरकार गरीबों व किसानों की हितैषी रहेगी। इसीलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यह घोषणा कर चुके हैं कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो प्रतिमाह छह हजार रूपए के हिसाब से 72 हजार रूपए सालाना गरीबों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। सही मायनों में जनता को न्याय अब मिलेगा, क्योंकि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने गरीबों और किसानों की कोई सुध नहीं ली।

कांग्रेस सरकार में किसान होंगे खुशहाल

झुनझुनवाला ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनने पर किसान खुशहाल होंगे। उन्हें उनकी फसल के सही व पूरे दाम मिलेंगे। जिससे किसानों को शोषण से मुक्ति मिलने के साथ उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। उन्होंने कहा कि हम देश, प्रदेश और अजमेर संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प हैं। अजमेर में औद्योगिक क्रांति लाने का सपना है, लेकिन यह तभी पूरा हो सकेगा, जब अजमेर से कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी।

चुनाव से तय होगी दशा व दिशा

उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के साथ-साथ हमारे अजमेर की दशा व दिशा तय करेंगे। कांग्रेस जीत जाती है तो अजमेर की दशा सुधरेगी और जिला विकास की सही दिशा में आगे बढ़ेगा। सभा को देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नंदाराम थाकण, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, राजू गुप्ता, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हनुमान जाट, परमेश्वर बना, पवन गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

स्वागत से अभिभूत, बनेंगे जनता के दूत

पाटन में जोरदार स्वागत होने से अभिभूत हुए झुनझुनवाला ने कहा कि अब उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि वे संसद में जरूर जाएंगे और जनता के दूत बनकर अजमेर की आवाज को उठाएंगे।

इन गांवों में किया दौरा

झुनझुनवाला ने किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपने तूफानी चुनावी दौरे की शुरूआत सुबह 8 बजे कुचील से की। इसके बाद रात 8 बजे तक सलेमाबाद, खातोली, रलावता, सुरसुरा, त्योद, हरमाड़ा, बुहारू, नलू, तिलोनिया, पाटन, बांदरसींदरी, डीडवाड़ा, सरगांव, बरना, काढ़ा, टीकावड़ा, सिलोरा और माल्या की बाड़ी में ग्रामीण मतदाताओं से सम्पर्क साधा और सभाओं को सम्बोधित किया।

अग्निकांड पीडि़तों को बंधाई हिम्मत

त्योद में पिछले दिनों भीषण आग लगने से तेजू जाट और मांगीलाल जाट के मकान जलकर राख हो गए थे। झुनझुनवाला ने दोनों के घर जाकर पीडि़त परिवारों को हिम्मत बंधाई और सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। इसी तरह वे नलू गांव में सोजीराम टांक के निधन पर उनके घर पहुंचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने टांक के परिजन सुबाराम, पूसाराम माली सहित परिवार के लोगों से बात करते हुए ढांढस बंधाया।

अब करेंगे मसूदा विधानसभा क्षेत्र में दौरा

देहात कांग्रेस के प्रवक्ता अजय शर्मा व कमल वर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला शनिवार को मसूदा विधानसभा क्षेत्र के करीब 21 गांवों में चुनावी दौरा और सभाओं को संबोधित करेंगे। दौरे की शुरूआत सुबह 8 बजे देवपुरा से होगी। इसके बाद 8:30 बजे खरवा, 9 बजे कानाखेड़ा, 9:30 बजे पीपलाज, 10 बजे अंधेरीदेवरी, 11: बजे झाक, 11:30 बजे टमाटर मंडी (नाड़ी), 12 बजे जीवाणा, 12:30 बजे देवास, दोपहर 1 बजे रामगढ़, 1:30 बजे हनुतिया, 2 बजे देवाजी का खेड़ा, (दौलतपुरा द्वितीय), 2:30 बजे नंदवाड़ा, 3 बजे धौलादाता, 3:30 बजे नयागांव, 4 बजे श्यामगढ़, शाम 4:30 बजे हरराजपुरा, 5 बजे मोयणा, 5:30 बजे मसूदा और 6 बजे देवमाली में ग्रामीणों से सम्पर्क साधने के साथ सभाओं को संबोधित करेंगे।

पूर्व विधायक सिनोदिया फिर से कांग्रेस में शामिल

अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांगे्रस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के समर्थन में शुक्रवार को दूदू में आयोजित विशाल आमसभा में किशनगढ़ के पूूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए।

उनका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की मुख्य धारा में फिर से शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि सिनोदिया ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

इस दौरान कांग्रेस के प्रमुख जाट नेता एक मंच पर नजर आए। इनमें अजमेर डेयरी केे अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, सेवादल के कामाराम चौधरी आदि शामिल हैं।

तीन उम्मीदवारों ने कांग्रेस के पक्ष में नाम लिए वापस

अजमेर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के पक्ष में नाम वापस ले लिए। इससे कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है। नाम वापस लेने वालों में नेशनल फ्यूचर पार्टी के शाहबुद्दीन उर्फ पप्पू कुरैशी, कयूम खान व सम्राट सरवर खान शामिल है। कुरैशी ने दिसम्बर 2018 के विधानसभा चुनाव में रालोपा के बैनर पर पुष्कर से चुनाव लड़ा था, लेकिन अब नेशनल फ्यूचर पार्टी से फार्म भरा।