Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP SC Morcha sammelan in Ajmer-अजमेर भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन में जीत का संकल्प - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन में जीत का संकल्प

अजमेर भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन में जीत का संकल्प

0
अजमेर भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन में जीत का संकल्प

अजमेर। भाजपा मुख्य चुनाव कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के शनिवार को हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी महेन्द्रा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न देने वाली आवाज को तत्कालीन कांग्रेस की सरकारों ने दबाया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने मोर्चा को मजबूत कर लिया है। प्रदेश के नेता अजमेर में डेरा डाल रहे हैं। अजमेर से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने अपनी ताकत फूंक दी है। एससी मोर्चा के जरिये भाजपा अजमेर के एससी समाज के वोटरों को साधने का काम करेगी।

मोदी सरकार द्वारा अम्बेडकर के लिए किए कार्याें को गिनाया

सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि महेन्द्रा ने एससी मोर्चे के कार्यकर्ताओं को बाबा साहब अम्बेडकर के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्याें के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने बाबा साहब अम्बेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को तीर्थाें के रूप में विकसित कर असली मायने में सम्मान दिलाने का काम किया हैं।

महेन्द्रा ने कहा कि जन्मभूमि तीर्थ के रूप में केन्द्र सरकार ने 100 करोड़ रूपए से अधिक लागत से बाबा साहब अम्बेडकर की मध्यप्रदेश के महू में स्थित जन्मभूमि तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम किया।

शिक्षा भूमि तीर्थ के रूप में 52 करोड़ रूपए की बोली लगाकर केन्द्र सरकार ने लन्दन में रखें बाबा साहब से जुड़ी ऐतिहासिक चीजों को भारत लाकर महाराष्ट्र में शिक्षा भूमि तीर्थ के रूप में विकसित किया।

महेन्द्रा ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने नागपुर में अपने 5 लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण किया। इस स्थान को भी मोदी सरकार ने विकसित कर दीक्षा भूमि तीर्थ बनाया।

दिल्ली के जिस मकान में बाबा साहब ने अन्तिम सांस ली उस मकान पर 150 करोड़ रूपए से अधिक लागत से केन्द्र सरकार ने इस स्थान को महापरिनिर्वाण तीर्थ घोषित किया।

महाराष्ट्र के दादर में बाबा साहब अम्बेडकर का अन्तिम संस्कार हुआ उस स्थान को 700 करोड़ रूपए की लागत से विकसित कर चैत्य भूमि तीर्थ बनाया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

महेन्द्रा ने कहा कि लोग हमारे समाज को बरगला कर अपना उल्लू सीधा करते हैं। बाबा साहब अम्बेडकर को लोकसभा में आने से रोकने का काम जवाहर लाल नेहरू ने किया। कांग्रेस की किसी भी केन्द्र सरकार ने बाबा साहब अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं देने दिया। महेन्द्रा ने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न मरणोपरान्त वीपी सिंह की सरकार में दिया जिसमें अटलबिहारी वाजपेयी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पार्लियामेंट में बाबा साहब का चित्र लगना था लेकिन कांग्रेस ने लगने नहीं दिया। जिस संविधान से कार्य पालिका, न्याय पालिका, व्यवस्थापिका व हमारी संस्थाएं चलती है उसी संविधान निर्माता का चित्र पार्लियामेंट में कांग्रेस नही लगवा पाई। यह काम भी राष्ट्रवादीयों की सरकारों ने किया हैं।
कांग्रेस व बहुजन समाजवादी पार्टी जबाब दे कि आज तक अनुसूचित जाति के लोगों के लिए क्या किया। मायावती ने बस अपनी मूर्तियां बनवाने का काम किया।

15 दिन तक अनुसूचित जाति बस्तियों में जाकर करें प्रचार

महेन्द्रा ने सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से आव्हान् किया कि 15 दिन तक 2-2 घण्टे अपने घरों से निकलकर अनुसूचित जातियों की बस्तियों व मोहल्ला में जाकर मोदी सरकार द्वारा किए गए बाबा साहब अम्बेडकर व हमारे हितों के कार्याे को प्रचारित करने का काम करना है जिससे देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनें।

चुनाव आते ही कांग्रेस अनुसूचित जाति के लोगों को डराती है : कालू लाल गुर्जर

सम्मेलन में उपस्थित अजमेर लोकसभा के प्रभारी कालू लाल गुर्जर ने कहा कि अनुसूचित जाति का सबसे ज्यादा शोषण कांग्रेस ने किया है गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना काल से सामाजिक समरस्ता का पाठ पड़ाने का काम देश में किया हैं। एससी समाज के लोगों को चुनाव में कांग्रेस द्वारा डराया जाता है, जो लोग डरकर वोट दे रहे हैं। उनको इस बार बिना डरें देश की एकता व सामाजिक समरस्ता बनाये रखने के लिए भाजपा को वोट देने की आवश्यकता हैं।

गुर्जर ने कहा कि हमारा तो ध्येय ही सबका साथ सबका विकास है मोदी सरकार ने जब सड़क बनाई तो यह नहीं देखा की वो सड़क किस समाज के मोहल्ले से निकल रही है, किसी महिला के घर में रसोई गैस का चूल्हा मिला तो यह नही देखा की वो किस समाज की हैं।

गरीबों व अनुसूचित जाति के उत्थान का काम बाबा साहब ने किया : शिवशंकर हेडा

शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने सम्मेलन का सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया उनका कहना था समाज का उत्थान तभी संभव है जब यह समाज शिक्षित होगा। लोगों को शिक्षित करने का काम बाबा साहब ने किया था। हेड़ा ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालकर सम्मेलन में मौजूद लोगों को उनके विचारों से अवगत कराया।

यह रहें मौजूद

अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व विधायक बाबू लाल सिंगाड़िया, शहर महामंत्री प्रियशील हाड़ा, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा हीरा लाल जीनगर व देवकरण फुलवारी, पूर्व सभापति सरोज जाटव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मेघवाल, डाॅ. महावीर डांगी समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन दयाल सिवासिया ने किया।