Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
after Kangana Ranaut, Kajol to play J Jayalalithaa in her biopic-कंगना रनौत के बाद काजोल बनेंगी जयललिता! - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood कंगना रनौत के बाद काजोल बनेंगी जयललिता!

कंगना रनौत के बाद काजोल बनेंगी जयललिता!

0
कंगना रनौत के बाद काजोल बनेंगी जयललिता!

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर काजोल सिल्वर स्क्रीन पर तामिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्मों के निर्माण का चलन जोरो पर हैं। जयललिता के जीवन पर बनायी जा रही फिल्म में कंगना रनौत काम करने जा रही है। अब काजोल भी जयललिता पर बन रही एक दूसरी बायोपिक फिल्म में काम करती नजर आएंगी।

जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने को लेकर निर्देशकों के बीच होड़ लग गई है। कई सारे निर्देशक जयललिता की बायोपिक पर फिल्म बनाने की इच्छा जता रहे हैं वहीं पांच निर्देशकों ने तो फिल्म बनानी भी शुरू कर दी।केथिरेड्डी जगदीश्वरा, जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। वे फिल्म में काजोल और अमाला पॉल को कास्ट करना चाहते हैं।

बायोपिक में काजोल, जयललिता का और अमाला पॉल, शशिकला का रोल निभा सकती है।
गौरतलब है कि अमाला पॉल के एक्स हसबैंड एएल विजय, जयललिता पर जो बायोपिक बना रहे हैं उसमें जयललिता का रोल कंगना रनौत प्ले करती नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल थलाइवी रखा गया है। अन्य निर्देशकों में लिंगुसामे, राम गोपाल वर्मा और भारतीराजा भी जयललिता की बायोपिक बनाने की बात कर चुके हैं।