Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ajmer zila pramukh vandana nogia hits back at congress candidate riju jhunjhunwala-100 दिन में प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग : वन्दना नोगिया - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer 100 दिन में प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग : वन्दना नोगिया

100 दिन में प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग : वन्दना नोगिया

0
100 दिन में प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग : वन्दना नोगिया
ajmer zila pramukh vandana nogia
ajmer zila pramukh vandana nogia
ajmer zila pramukh vandana nogia

अजमेर। कांग्रेस प्रत्याशी रिजू झुनझुनवाल द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने कहा कि लहर तो पूरे देश और प्रदेश में राष्ट्रभक्ति की लहर चल रही हैं। राजस्थान में कांग्रेस की लू की चपेट में जनता आ रही है, जनता इस लू से निजात चाहती है। जनता ने अब मन बना लिया है कि 29 अप्रेल को बीजेपी को जिताकर मोदी को फिर प्रधानमंत्री पद पर आसीन करेगी।

कांग्रेस राज में महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार

अजमेर घूमने आई युवती गैंगरेप मामले में न्याय नही दिलवा पा रही है। गहलोत सरकार अजमेर में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। प्रदेश की जनता का 100 दिन में ही कांग्रेस की सरकार से मोह भंग हो गया है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही महिलाओं पर अत्याचारों के मामलो में बढोतरी हो गई। राजधानी में आए दिन गैंग रेप की घटनाएं आम बात हो गई हैं।

नोगिया ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व अजमेर घूमने आई गुजरात की युवती के साथ गैंगरेप की घटना से पूरा शहर शर्मिदंगी महसूस कर रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ रख बैठी हुई है।  नोगिया ने अजमेर की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा जब से कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई है, उसी दिन से ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कुछ दिनों पूर्व आगरा गेट पर हुई फायरिंग में व्यापारी की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। अपराधियों को पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई है। उसके बाद हाथी भाटा पॉवर हाउस के बाहर 10 लाख रूपए की डकैती हुई जिसका सरगना अब तक पुलिस पकड से बाहर है।

कांग्रेस प्रत्याशी जवाब दे

नोगिया ने तीखे तेवर दिखाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी से सवाल किया कि कांग्रेस राज में अजमेर शहर में ही अपराध चरम पर है तो किस बात की लहर चल रही है। इसे लहर नहीं बल्कि लू की चपेट कहा जाता है। अखबारों में आए दिन खबरें छप रही है कि गांवों में 10 फीट गहरे गड्डे में उतरकर महिलाएं पानी भर रही हैं। इसके लिए कांग्रेस की सरकार क्या कर रही है। अभी यह हाल है तो गर्मी के आने वाले दिनों में न जाने कैसे दिन देखने पडेंगे। लोग अब कांग्रेस के झांसे में नहीं आएंगे। अजमेर की जनता भूल से भी बाहरी प्रत्याशी को कभी वोट नहीं देगी।

कांग्रेस देशद्रोहियों को बचाना चाहती है

वन्दना ने हैरानी जताते हुए कहा कि कांग्रेस देश के गद्दारों को बचाने के लिए देशद्रोह की धारा खत्म कर रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी से सवालिया लहजे में याद दिलाया कि अजमेर की धरती शूरवीरों की धरती है, पृथ्वीराज चौहान जैसे वीर योद्धा अजमेर की धरती पर हुए हैं। जिस प्रकार जयचन्द ने अपने देश के साथ गद्दारी कर पृथ्वीराज चौहान के साथ धोखा किया था उसी प्रकार कांग्रेस जयचंद बनकर इस देश से देश द्रोह की धारा खत्म करने की बात कर रही हैं।