Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha elections 2019: Vasundhara Raje slams Congress, asks what their governments did for 55 years-राष्ट्रीय एकता और अखण्डता का चुनाव है : वसुंधरा राजे - Sabguru News
होम Headlines राष्ट्रीय एकता और अखण्डता का चुनाव है : वसुंधरा राजे

राष्ट्रीय एकता और अखण्डता का चुनाव है : वसुंधरा राजे

0
राष्ट्रीय एकता और अखण्डता का चुनाव है : वसुंधरा राजे
Lok Sabha elections 2019: Vasundhara Raje slams Congress, asks what their governments did for 55 years
Lok Sabha elections 2019: Vasundhara Raje slams Congress, asks what their governments did for 55 years

सीकर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी का नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का चुनाव है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे आज यहां रामलीला मैदान में सीकर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में शेखावटी अंचल के लोग कभी पिछे नहीं रहे थे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश में आजादी की लडाई का दौर चल रहा है जिसमें शेखावाटी की जनता इस आजादी की लडाई के साथ भाजपा को भी जिताएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादे करती है वह पूरा करती है जबकि कांग्रेस वादे पूरा नहीं करती है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस का 55 वर्षो का शासन और दूसरी और नरेन्द्र मोदी के पांच वर्ष के शासन तुलना करने से पता चलेगा कि मोदी के शासन में देश कही आगे बढ गया है।

कांग्रेस के अब होगा न्याय के नारे की चुटकी लेते हुए राजे ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता को मुर्ख नहीं बना सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम है।

उन्होंने राज्य में कांग्रेस के तीन माह के शासन को पीड़ादायक बताया और कहा कि भाजपा सरकार में चलायी गयी जन कल्याणकारी योजनाओं को ठप्प कर दिया गया है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।