Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
April 18 in history : What happened in Indian and World Historyअप्रेल 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अप्रेल 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 18 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1859 – वर्ष 1857 में हुए विद्रोह के नेता तात्या तोपे को फांसी दी गई।
1906 – सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।
1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1930 – सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन अार्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला।
1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पोचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955 – महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।
1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1978 – प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन।
1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों से 27 की मौत, 65 घायल।
2014 – माउंट एवरेस्ट पर हुए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।