Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha Elections 2019 : INLD Announces Six-Candidate List With 5 new names for haryana polls-हरियाणा : इनेलो ने की छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा - Sabguru News
होम Chandigarh हरियाणा : इनेलो ने की छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

हरियाणा : इनेलो ने की छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

0
हरियाणा : इनेलो ने की छह उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने हरियाणा की छह लोकसभा सीटों पर बुधवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी तथा शेष चार पर जल्द घोषणा कर दी जाएगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने आज यहां कहा कि पार्टी ने सिरसा लोकसभा सीट पर चरनजीत सिंह रोडी, अंबाला से रामपाल बाल्मिकी, फरीदाबाद से महेन्द्र सिंह चौहान, हिसार से सुरेश कोट, सोनीपत से सुरेन्द्र चिकारा और करनाल से धर्मवीर पाडा को टिकट दिया है।

चौटाला ने कहा कि गुरूग्राम, कुरूक्षेत्र, रोहतक तथा भिवानी महेन्द्रगढ़ सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के सलाह मशविरे के बाद जल्द की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि पिछले साल इनेलो का बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन हुआ था लेकिन चौटाला परिवार के दो फाड़ होने के बाद बसपा ने इनेलो का साथ छोड़ लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी का दामन थाम लिया था।