Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP distances itself from Sadhvi Pragya's Hemant Karkare's remarks-हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला

हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला

0
हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल से पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में दिए गए बयान से पल्ला झाड़ लिया है और साफतौर पर कहा है कि करकरे आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति से प्राप्त हुए थे और भाजपा उन्हें शहीद मानती है।

भाजपा के केन्द्रीय मुख्यालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके यह स्पष्टीकरण दिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि स्वर्गीय हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। भाजपा ने हमेशा उन्हें शहीद माना है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान के बारे में भाजपा ने स्पष्ट किया कि उनके विचार पार्टी के विचार नहीं है। वह साध्वी प्रज्ञा का निजी बयान है जो वर्षों तक उन्हें हुई शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा के कारण दिया गया होगा।

साध्वी प्रज्ञा के महाराष्ट्र पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ते के तत्कालीन मुखिया वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे की शहादत को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

उनके बयान वाला वीडियाे आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया जिसमें वह हेमंत करकरे को लेकर बोल रही हैं। साध्वी प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में महाराष्ट्र एटीएस की हिरासत में काफी समय तक रही हैं। उस समय करकरे ने भी उनसे रिमांड के दौरान पूछताछ की थी।

साध्वी प्रज्ञा ने कल देर शाम यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा था कि करकरे ने पूछताछ के दौरान उन्हें काफी परेशान किया था, इसलिए उन्होंने उनसे कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा।

भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का वीडियो वायरल, बयान पर विवाद