Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Youth Arrested for raping woman soldier of paramilitary force-अर्धसैनिक बल की महिला सिपाही का शोषण करने के आरोप में युवक अरेस्ट - Sabguru News
होम Latest news अर्धसैनिक बल की महिला सिपाही का शोषण करने के आरोप में युवक अरेस्ट

अर्धसैनिक बल की महिला सिपाही का शोषण करने के आरोप में युवक अरेस्ट

0
अर्धसैनिक बल की महिला सिपाही का शोषण करने के आरोप में युवक अरेस्ट

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के महिला थाने में एक अर्ध सैनिक सुरक्षा बल की एक महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

महिला थाना प्रभारी विजेंद्र शीला ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आरोपी युवक अनिल बिश्नोई (29) को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिला सिपाही ने दो अप्रेल को मामला दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ महीने पहले अनिल बिश्नोई से उसका परिचय हुआ। कुछ समय बाद उसने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। बाद में उसे पता चला कि वह पहले से विवाहित है।