Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
jharkhand : man arrested for raping minor sister in law in Palamu-पलामू में जीजा ने नाबालिग साली की अस्मत लूटी, हालत नाजुक - Sabguru News
होम Headlines पलामू में जीजा ने नाबालिग साली की अस्मत लूटी, हालत नाजुक

पलामू में जीजा ने नाबालिग साली की अस्मत लूटी, हालत नाजुक

0
पलामू में जीजा ने नाबालिग साली की अस्मत लूटी, हालत नाजुक

पलामू। झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नाबालिग घर से कुछ दूरी पर गुरूवार की शाम महुआ चुन रही थी। इसी दौरान उसके जीजा दशरथ विश्वकर्मा वहां पहुंचा और उसके साथ बलात्कार किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि लड़की के पिता के बयान पर संबंधित थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 376 एवं बच्चों के लैंगिंग अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। लड़की की हालत काफी नाजुक हो जाने के कारण उसे सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मेडिकल जांच भी की जायेगी।