Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
vijayvargiya mahila mandal paltan bazar ajmer news-अजमेर : विजयवर्गीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : विजयवर्गीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान

अजमेर : विजयवर्गीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान

0
अजमेर : विजयवर्गीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान

अजमेर। अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नम्रता विजयवर्गीय ने पलटन बाजार विजयवर्गीय महिला मंडल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए कहा कि आज के युग मे महिलाएं पुरुषों की बराबरी हर क्षेत्र में कर रही है। पहले जहां महिलाएं समाज व सामाजिक संस्थाओं में नहीं के बराबर होती थीं, उसके उलट आज समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आभा गांधी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता। समाज को चाहिए कि सामाजिक संस्थाओं में पदों पर महिलाओं की अधिकाधिक नियुक्ति करे।

मंडल अध्यक्ष लता विजयवर्गीय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अजमेर आगमन पर शनिवार को पलटन बाजार स्थित विजयवर्गीय धर्मशाला में मीरां सत्संग हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मंडल की पूर्व अध्यक्ष शारदा विजय के अनुसार इस अवसर पर आगामी दिनों में महिला मंडल का खाटूश्याम जी में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अधिवेशन के लिए समाज की महिलाओं से चर्चा, आमराय, सुझाव पर विचार विमर्श किया गया।

आवास, भोजन, अन्य व्यवस्था के लिए अलग अलग कमेटीयां बनाने पर सहमति ली गई जिसमें पूरे भारत से प्रतिनिधित्व हो। मंडल सचिव विजयलक्ष्मी विजय ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नम्रता विजय एवम प्रदेश अध्यक्ष आभा गांधी का पुष्प माला व राजस्थानी साफा पहनाकर श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनिता, तारामणि, निर्मला, अंजू, लता, श्वेता, मीनू, गीता, मितलेश विजय सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी। अंत मे मंडल कोषाध्यक्ष रेखा विजय ने सभी का आभार व्यक्त किया।