Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Haryana BJP leader rekha Shakya joins JJP-हरियाणा बीजेपी की नेता रेखा शाक्या जजपा में शामिल - Sabguru News
होम Chandigarh हरियाणा बीजेपी की नेता रेखा शाक्या जजपा में शामिल

हरियाणा बीजेपी की नेता रेखा शाक्या जजपा में शामिल

0
हरियाणा बीजेपी की नेता रेखा शाक्या जजपा में शामिल
Haryana BJP leader rekha Shakya joins JJP
Haryana BJP leader rekha Shakya joins JJP
Haryana BJP leader rekha Shakya joins JJP

हिसार। हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या एवं विभिन्न संगठनों से जुड़ी रेखा शाक्या आज जननायक जनता पार्टी (जजपा)में शामिल हो गईं।

निवर्तमान सांसद दुष्यंत चौटाला और जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह की उपस्थिति में शाक्य ने अपने समर्थकों सहित जजपा में आस्था जताई। चौटाला ने उन्हें पार्टी का झंडा व पार्टी निशान भेंट करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

रेखा शाक्या भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या के अलावा फतेहाबाद भाजपा की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि सांसद चौटाला की कार्यशैली व नीतियों से प्रभावित होकर ही वह जजपा में शामिल हुई हैं।

उन्होंने कहा कि जजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को पूरा मान सम्मान दे रही है। यही कारण है कि आज विधायिका नैना चौटाला की हरी चुनरी चौपाल में महिलाओं की उपस्थिति अप्रत्याशित रही है।