Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha elections 2019 : Congress releses candidates for 6 delhi lok sabha seats, sheila dikshit to contest-लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने दिल्ली की 6 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए - Sabguru News
होम Delhi लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने दिल्ली की 6 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने दिल्ली की 6 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए

0
लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने दिल्ली की 6 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन सहित लोकसभा चुनाव के लिए आज छह उम्मीदवार घोषित कर दिए।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 419 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

पार्टी ने शीला दीक्षित को उत्तर पूर्वी दिल्ली तथा अजय माकन को नई दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में उतरा है।

पार्टी ने जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, अरविन्द सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली, महाबल मिश्र को पश्चिमी दिल्ली तथा राजेश लिलोथिया को उत्तर पश्चिमी दिल्ली (सु) सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया है।

सात लोकसभा सीटों वाले दिल्ली में कांग्रेस के अब दक्षिण दिल्ली से अभी प्रत्याशी घोषित होना शेष है। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्व में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।