Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PM Modi Lied to Youngsters About Giving 2 Crore Jobs, Says Rahul gandhi at sultanpur airport-राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगवाए ‘चौकीदार चोर है’ के नारे - Sabguru News
होम Headlines राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगवाए ‘चौकीदार चोर है’ के नारे

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगवाए ‘चौकीदार चोर है’ के नारे

0
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगवाए ‘चौकीदार चोर है’ के नारे

सुल्तानपुर। राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर खेद जताने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां कार्यकर्ताओं से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाए।

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले गांधी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। माइक पकड़ते ही राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर’ के नारे लगवाए और कहा कि यह (चौकीदार) आज ऐसा शब्द बन गया गया है, चाहे जिस सुर-लय में चौकीदार बोलिए, (चौकीदार) के बाद चोर ही निकलेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के चौकीदार ने पांच वर्ष में सिर्फ चोरी ही की। पांच लाख 55 हजार करोड़ देश के उद्योगपतियों को देकर माफ कर दिया। देश में कर्ज का भुगतान ना करने वाले गरीब को जेल में डाल दिया जाता है लेकिन अम्बानी, माल्या जैसो को छोड़ दिया जाता है। 2019 के चुनाव के बाद से ऐसा नही होगा।

गांधी ने दिल्ली जाने के लिए सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र के अमहट एयरपोर्ट पहुचे थे जहां से उनकी चाची मेनका गांधी (भाजपा) का मुकाबला कांग्रेस के डॉ संजय सिंह से है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2019 के चुनाव के बाद सरकार में आई तो 72 हजार रुपए महिलाओ के खाते में डालेंगे जाएंगे, क्योकि महिलाएं इस पैसे का उपयोग ध्यान से करेगी और पुरुष इसे अनाप- शनाप खर्च करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबन्दी और गब्बर सिंह टैक्स बिना देश की जनता से पूछे लगा दिया। यदि वह इसके नुकसान के बारे में पास खड़े एक 12 साल के बच्चे से पूछ लेते तो नोटबन्दी न करते।

यही नहीं कांग्रेस द्वारा लागू देश में एक तरह का टैक्स जीएसटी काफी था मगर कई तरह के टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने जनता की जेब से पैसे निकाल लिया। इससे जनता घबरा गई और खरीददारी से कतराने लगी। लिहाजा बाजार में बिक्री बैंड होने से फैक्ट्रियों ने माल बनाना बंद कर दिया, जिससे 45 साल में देश में पहली बार सबसे ज्यादा बेरोजगारी हुई।

इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ संजय सिंह के लिए लोगो से वोट देकर जितने की अपील भी की। इस अवसर पर डॉ संजय सिंह व उनकी पत्नी डॉ अमिता सिंह मौजूद रहे।