Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha Elections 2019: Yadava family members votes in saifai-लोकसभा चुनाव 2019 : यादव परिवार ने साथ मिलकर डाला वोट - Sabguru News
होम Headlines लोकसभा चुनाव 2019 : यादव परिवार ने साथ मिलकर डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2019 : यादव परिवार ने साथ मिलकर डाला वोट

0
लोकसभा चुनाव 2019 : यादव परिवार ने साथ मिलकर डाला वोट
Lok Sabha Elections 2019: Yadava family members votes in saifai
Lok Sabha Elections 2019: Yadava family members votes in saifai

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समेत प्रतिष्ठित ‘यादव परिवार’ के अन्य सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुलायम सिंह यादव सैफई स्थित अभिनव स्कूल में बनाए गए मतदान केन्द्र पहुंचे जहां पहले से मौजूद उनके बेटे एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहू डिंपल यादव ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया। यादव के साथ पत्नी साधना यादव और छोटी बहू अपर्णा यादव के अलावा तेज प्रताप थे। बाद में परिवार के सभी सदस्यों ने एक एक कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मैनपुरी से उम्मीदवार मुलायम वोट डालने के लिए लखनऊ से आए थे। उनके आने से पहले अखिलेश और डिम्पल अपने मतदान कर चुके थे। मतदान करने वाले अन्य सदस्यों में साधना यादव,तेज प्रताप यादव, राजलक्ष्मी, प्रतीक यादव, अपर्णा यादव, अनुराग यादव,अभिलाषा यादव,प्रो रामगोपाल यादव, अक्षय यादव, डा ऋचा यादव,अभिषेक यादव के अलावा अभयराम यादव, अंजट सिंह यादव और कमला यादव शामिल थी।

यहां दिलचस्प यह था कि यादव परिवार के एक एक सदस्य अभिनव स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे लेकिन परिवार के एक अन्य वरिष्ठ सदस्य और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और उनके परिवार के सदस्य शाम चार बजे तक मतदान केन्द्र नहीं पहुंचे थे। उनके शाम पांच बजे तक यहां आने की संभावना है। वहीं बदायूं से सपा प्रत्याशी धमेन्द्र यादव ने चुनाव में व्यस्तता का हवाला देकर बाद में पहुंचने की सूचना दी।

फिरोजाबाद में भतीजे अक्षय यादव की चुनौती का सामना कर रहे प्रसपा अध्यक्ष ने दावा किया है कि उन्हें हर वर्ग का वोट मिल रहा है और उन्हें बड़ी जीत मिलेगी। उन्होने कहा “हमें हर वर्ग का वोट मिल रहा है। हमें सवर्ण, पिछड़े और दलित का वोट मिल रहा है। हमें मुसलमानों का भी वोट मिल रहा है। हमारी बड़ी जीत होगी। यहां पर कोई तीसरा प्रत्याशी नहीं है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यादव परिवार के चार सदस्यों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मैनपुरी में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैदान में है वहीं फिरोजाबाद में शिवपाल का मुकाबला अपने भतीजे और सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव से है। बदायूं में धर्मेन्द्र यादव का मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा से है।