Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ashok Gehlot hits back after pm modi attacks him for campaigning to save his son-बेटे के लिए पिता का दौड़ना नई बात नहीं : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines बेटे के लिए पिता का दौड़ना नई बात नहीं : अशोक गहलोत

बेटे के लिए पिता का दौड़ना नई बात नहीं : अशोक गहलोत

0
बेटे के लिए पिता का दौड़ना नई बात नहीं : अशोक गहलोत
Ashok Gehlot hits back after pm modi attacks him for campaigning tp save his son
Ashok Gehlot hits back after pm modi attacks him for campaigning tp save his son

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वंशवाद के आरोप पर कहा है कि बेटे के लिए पिता का दौड़ना नई बात नहीं है।

गहलोत आज यहां प्रेस कांफ्रेस इस संबंध में पूछे प्रश्न पर कहा कि हर पिता अपने बेटे के लिए दौड़ता है, लेकिन मोदी क्या जाने परिवार का मतलब। उन्होंने कहा ​कि अगर मैं गली गली दौड़ रहा हूं तो मोदी को क्यों तकलीफ होनी चाहिए।

उनके बार बार दिल्ली के चक्कर लगाने के बारे में मोदी की बात पर उन्होंने कहा कि उन्हें कैसे मालूम कि मैं दिल्ली जाता हूं, क्यां वह मेरा फोन टेप करा रहे हैं। क्या वह मेरी जासूसी कराते है।