Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
April 28 in history : What happened in Indian and World History-अप्रेल 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अप्रेल 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1740 – मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।
1788 – मैरी लैंड अमरीकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
1829 – यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये।
1910 – इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।
1914 – अमरीका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।
1929 – भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध डिजाइनर भानु अथैया का जन्म।
1932 – इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई।
1935 – रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।
1945 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या कर दी गई।
1956 – फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।
1964 – जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
1986 – सोवियत संघ ने हादसे के दो बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।
1992 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म।
1995 – दक्षिण काेरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लाेगों की मौत।
1999 – अमेरिका वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड व्दारा एक वर्ष के अन्दर मानव क्लोन बनाने की घोषणा।
2001 – अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।
2002 – बुकर पुरस्कार का नया नाम मैन प्राइज फार फिक्शन रखा गया।
2003 – दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।
2007 – विश्व कप क्रिकेट में आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका काे हराया।
2008 – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।