Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Election campaign is closed for fourth phase in jalore-sirohi - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur प्रचार थमा, जानिए सात दिन में क्या-क्या हुआ प्रचार के दौरान

प्रचार थमा, जानिए सात दिन में क्या-क्या हुआ प्रचार के दौरान

0
प्रचार थमा, जानिए सात दिन में क्या-क्या हुआ प्रचार के दौरान
चौथे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व सिरोही में वाहन रैली निकालते भाजपाई।
चौथे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व सिरोही में जनसंपर्क करती कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी विराजदेवी।
चौथे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व सिरोही में जनसंपर्क करती कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी विराजदेवी।

सबगुुरु न्यूज-सिरोही। लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में जालोर-सिरोही लोकसभा में मतदान होना है। इसके लिए प्रचार का दौर शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया।

तीसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद जालोर-सिरोही में पिछले एक सप्ताह चुनाव प्रचार जोरों पर रहा है। 25 अप्रेल को रामसीन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तो 26 अप्रेल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभाएं की।

इन दोनों की सभाओं में काफी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिरोही जालोर में जनसभा की तो इसे बैलेंस करने के लिए भाजपा में उन्हीं के राज्य समकक्ष नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने जनसभा की उसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी शामिल थे।

भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल और कांग्रेस प्रत्याशी रतन देवासी ने जगह नुक्कड़ सभाएं भी की। इन सभी प्रचार अभियानों पर अब रोक लग गई है। अब कार्यकर्ता और प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर सकते हैं, लेकिन वह भी चुनाव आयोग द्वारा नियत मापदंडों के अनुसार।
-गहलोत की सभा में थे ये मुदï्दे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 21 अप्रेल को सिरोही में जनसभा को संबोधित किया था। अपने पूर्ववर्ती भाषणों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही उनके निशाने पर रहे। उन्होंने भाजपा की केन्द्रीय नीतियों और सेना के राजनीतिकरण को अपना मुदï्दा बनाया।

इस दौरान प्रत्याशी रतन देवासी और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने स्थानीय मुदï्दों और दस साल में सांसद के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए आदर्श के्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के मुदï्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा धारा 370, राम मंदिर, किसानों के खराबे के मुदï्दों पर भी लोगों का ध्यानाकर्षित करने की कोशिश की।
-दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों का जोर राष्ट्रीय मुदï्दों पर
जालोर लोकसभा क्षेत्र में सबसे प्रमुख सभाएं दो रही। एक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दूसरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की। दोनों ने ही राष्ट्रीय मुदï्दों पर अपना ध्यानाकर्षित करवाया।

राहुल गांधी ने जहां नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता गिनाते हुए उनके घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना को आगामी पांच सालों में लोगों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी बताया। वहीं अगले दिन इसी रामसीन तहसील में आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश की सेना का मनोबल को गिराने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के मान को बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों की फेहरिस्त गिनवाई।

इन दोनों बैठकों में भीड़ जुटाने में दोनों ही प्रत्याशियों ने कोई कमी नहीं रखी। यदि भीड़ ही जीत का मापदण्ड होती तो निस्संदेह रामसीन में जुटी भीड़ कांग्रेस के आधार पर कांग्रेस को ज्यादा दमदार स्थिति में होने का दावा किया जा सकता है।

लेकिन, राजनीतिक रैलियों का इतिहास यही बताता है कि भीड़ और मतदाता दोनों अलग-अलग होते हैं ऐसे में 29 अप्रेल को ईवीएम में आए वोट निर्धारित करेंगे कि किसकी भीड़ में कितने मतदाता शामिल हैं।
-खन्ना ने प्रत्याशी की जगह नरेन्द्र मोदी को देखने को आह्वान किया
सरजावाव दरवाजे पर 24 अप्रेल को भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल के समर्थन में रैली हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाताओं को यह देखना है कि उनकी लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही खड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए आगामी चुनावों में मतदान करने से पहले उन्हें ही अपने जेहन में रखें। वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होने देश की देश की सेना के सम्मान के साथ समझौता करने का काम किया है।

वहीं राज के पुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच साल के कामों को सबके सामने रखा। भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल ने यहां पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी उनसे उनके एक काम के बारे में पूछ रहे हैं। वह 51 कामों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने सिरोही रोड रेलवे स्टेशन का नाम पिण्डवाड़ा किए जाने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर प्रस्तुत किया।

पूर्व महामंत्री विरेन्द्रसिंह चौहान और जिला मंत्री अशोक पुरोहित के संचालन में आयोजित इस सभा में कई वक्ताओं ने अपने भाषण की ओजस्विता से सरजावा दरवाजे से सीधे पाकिस्तान पर हमला करते हुए वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान को खौफजदा करने की कसर नहीं छोड़ी।

मंच पर जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, ओटाराम देवासी, लुम्बाराम चौधरी, रक्षा भंडारी, हेमंत पुरोहित, जोगेंद्र राजपुरोहित, सुरेश सगरवंशी समेत कई लोग मौजूद थे। इस दौरान गोयली के एक वार्डपंच द्वारा सांसद से उनके गांव के लिए घोषित राशि नहीं दिए जाने को लेकर सवाल करने पर भी कुछ देर हंगामा मचा। जिसे बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से दूर किया गया।
-पत्रकार वार्ता में बोले उपाध्यक्ष, भाजपा को मिलेगा बहुमत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में एनडीए की सरकार बनने पर न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी करने के सवाल पर यह विश्वास जताया कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और भाजपा अपने घोषण पत्र पर ही काम करेगी।

स्थानीय मुदï्दे लोकसभा चुनावों में गौण होने के सवाल पर उन्होने कहा कि हर चुनाव का एक मुद्दा होता है। स्थानीय समस्याए नगर परिषद और विधानसभा चुनावों का मुदï्दा होती हैं। उन्होंने राष्ट्रीय चैनलों में भाजपा प्रवक्ताओं के दावों के विपरीत यह भी दावा किया कि भाजपा ने दो साल पहले त्रिपुरा के कुछ जिलों में अफस्पा को नहीं हटाया।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ गठबंधन करने वाली पीडीपी और वर्तमान की पीडीपी में अंतर है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ काम करने वाली पीडीपी के बोल भारत को तोडऩे वाले नहीं थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के दौरान कश्मीर में अराजकता फैलने के कारण पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ा गया।

वहीं इससे एक दिन पूर्व यहां आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने जोधपुर में प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वहां के प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह का नाम नहीं लिए जाने को सामान्य चूक बताया। उन्होंने कहा कि दूसरे नेताओं ने उनके नाम लिए।

उन्होंने कहा कि सिरोही की रेल की समस्या जो हल नहीं हो पाई वह राज्यसभा के सांसद के तौर पर इस पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा को मिली हार का असर लोकसभा में नहीं पड़ेगा। उनका दावा था कि चार महीने में ही कांग्रेस ने जनता को इतना निराश कर दिया है कि वह अब सब समझ गई है।
-कांग्रेस ने सांसद कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया
भाजपा की लगातार प्रेस कांफ्रेंसों के कांग्रेस ने भी शुक्रवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री भंवरसिंह भाटी ने राज्य सरकार द्वारा चार साल के अल्प समय में किए गए जनहितैषी कामों को गिनाया गया। इस दौरान विधानसभा में कांग्रेस के सहयोगी सदस्य और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिरोही में सांसद मद की राशि का जबरदस्त दुरुपयोग किया गया है। इसका उपयोग निजी लाभ देने के लिए भी किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि निधियों का दुरुपयोग और कानून का उल्लंघन करने को रोकने पर जिला कलक्टर अभिमन्युकुमार और माउण्ट आबू के उपखण्ड अधिकारी गौरव अग्रवाल का स्थानांतरण करवाया गया और बाद में आने वाले अधिकारियों से उन कामों को करवाया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद समय कम था, लेकिन 2019 बीतते-बीतते इन सब मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा।

 चौथे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व सिरोही में वाहन रैली निकालते भाजपाई।

चौथे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व सिरोही में वाहन रैली निकालते भाजपाई।

-भाजपा ने निकाली वाहन रैली, कांग्रेस की नुक्कड़ सभा
चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा ने सिरोही शहर में वाहन रैलियां निकाली। वहीं कांग्रेस ने जगह जगह नुक्कड़ सभाएं की। दोपहर में सिरोही शहर में सभापति ताराराम माली, सुरेश सगरवंशी, चिराग रावल, महिपालसिंह आदि की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली और भाजपा के समर्थन में मतदान की अपील की। यह शहर के विभिन्न मार्गों में घूमी।

वहीं कांग्रेस ने सिरोही विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं करके भाजपा की विफलताओं से लोगों को अवगत करवाया। जिला प्रवक्ता संजय वर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी रतन देवासी की पत्नी विराजदेवी ने गुमानसिंह देवड़ा, जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य, राजेन्द्र सांखला, जयंतीलाल माली, मोहन सीरवी आदि ने लोगों से घर-घर संपर्क करे कांग्रेस के समर्थन में मतदान की अपील की।