Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
jannayak janata party leader digvijay singh chautala poll campaign in sonipat-सोनीपत के हकों के लिए संसद उठाउंगा आवाज : दिग्विजय सिंह चौटाला - Sabguru News
होम Chandigarh सोनीपत के हकों के लिए संसद उठाउंगा आवाज : दिग्विजय सिंह चौटाला

सोनीपत के हकों के लिए संसद उठाउंगा आवाज : दिग्विजय सिंह चौटाला

0
सोनीपत के हकों के लिए संसद उठाउंगा आवाज : दिग्विजय सिंह चौटाला

सोनीपत/चंडीगढ़। हुड्डा साहब मैं यहां कढ़ी बिगाड़ने नहीं, अनदेखी के शिकार हुए सोनीपत के हकों की कड़ी संसद से जोड़ने आया हूं। रोहतक और सोनीपत को अपनी दो आंखें बताने वाले ने अपनी सरकार रहते हुए सोनीपत वाली आंख बंद कर ली थी।

यह बात शनिवार को जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के सोनीपत से संयुक्त प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला ने गन्नौर हलके के जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम बदला लेने नहीं, बदलाव लाने आएं है। बदला और द्वेष की भावना भूपेंद्र हुड्डा रखते हैं, तभी तो उन्होंने मेरे निर्दोष दादा और पिता को झूठे पड़यंत्र में फंसाकर जेल भिजवाने का ओछा काम किया।

दिग्विजय ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा रोहतक और सोनीपत को अपनी दो आंखें बताते हैं, लेकिन जब सरकार उनकी थी तब उन्होंने सोनीपत वाली आंख बंद कर ली थी। विकास के नाम पर सोनीपत से सौतेला व्यवहार किया गया।

दिग्विजय ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल जी ने सोनीपत की जनता का हमेशा सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आज हमें बाहरी कहने वालों को शायद यह नहीं पता कि जब इन कांग्रेसियों और भाजपाईयों को चुनाव लड़ना भी नहीं आता था, उस समय से जननायक का सोनीपत से गहरा नाता हैं।

दिग्विजय ने कहा कि आज हरियाणा में साफ छवि के नेता दुष्यंत चौटाला और अरविंद केजरीवाल की जोड़ी पर सबकी नजरें है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यह जोड़ी सुपरहिट साबित होगी और हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीट जीतकर भाजपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी।

उन्होंने कहा कि आज समय बदलाव का है और काम करने का है, इसलिए सोनीपत से सांसद बनते ही यहां बड़े-बड़े उद्योग स्थापित करना, मेट्रो को सोनीपत तक लाना और यहां के मुद्दों को जोर-शोर से संसद में उठाकर सोनीपत का हक लेकर आना उनकी प्राथमिकता होगी।

दिग्विजय ने कांग्रेस और बीजेपी पर बोलते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस की लूटरी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ घोटाले करके देश में बेरोजगारी, भुखमरी देने का काम किया तो वहीं आज भाजपा सरकार ने भी देश को और भुखमरी के कगार पर ला छोड़ा है।

आलम यह है कि देश में करीबन 30 करोड़ लोगों को एक वक्त का खाना तक नसीब नहीं होता। आज देश में एक करोड़ 40 लाख बच्चे बंधुआ है जबकि सरकार आने से पहले भाजपा नेताओं ने गरीबी को जड़ से खत्म करने के बड़े-बड़े वादे करके गरीबों से वोट हड़पे।

खेतों में थ्रेसर पर चढ़े दिग्विजय

वहीं दिग्विजय चौटाला अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान किसानों के साथ खेती के काम में हाथ बंटाते हुए दिखे। दरअसल सोनीपत से जेजेपी-आप प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे तो उन्हें खेतों में गेहूं निकालते हुए किसान दिखाई दिए। उसी दौरान तत्काल गाड़ी रुकवाकर वे किसानों के पास खेत में पहुंच गए और गेंहू की पुलियों को उठाकर थ्रेसर में डालने लगे। उन्हें इस कदर गेंहूं निकालता देख उपस्थित किसानों ने कहा कि आज तो चौ. देवीलाल जी की याद आ गई।

जननायक चौ. देवीलाल ही इस तरह खेतों में पहुंचकर किसानों का हालचाल जानते थे। वहीं दिग्विजय ने कहा कि म़ैं भी किसान परिवार से हूं, आज भी हम अपनी फसलों को संभालने खेतों में जाते हैं, हमारे लिए यह नई बात नहीं हैं। दिग्विजय ने कहा कि चिंता ना करना अब तो बस छह महीने का समय और रह गया है प्रदेश में उनकी सरकार बनते ही पहली कलम से किसान, मजदूर के सभी कर्जे माफ किए जाएंगे।