Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
April 29 in history : What happened in Indian and World History-अप्रेल 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines अप्रेल 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

अप्रेल 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
अप्रेल 29 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रेल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1236…दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के प्रमुख शासक इल्तुतमिश का निधन।
1639…दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।
1848…सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
1903…कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत।
1939…नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1965…पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।
1991…बांग्लादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
2005…सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
2011…ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का विवाह हुआ।