Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
kurukshetra : jannayak janata party-aap candidate DD Sharma poll campaign in kaithal-डीडी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को बताया राजकुमार सैनी का भाई - Sabguru News
होम Chandigarh डीडी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को बताया राजकुमार सैनी का भाई

डीडी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को बताया राजकुमार सैनी का भाई

0
डीडी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को बताया राजकुमार सैनी का भाई

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र से जजपा-आप गठबंधन प्रत्याशी जय भगवान शर्मा उर्फ डीडी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन आम जन का गठबंधन है, गठबंधन देश और प्रदेश में भाजपा के कुशासन और फुट ड़ालो राज करो की नीति का अंत करेगा। जय भगवान शर्मा ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के कैथल हलके के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया जहां नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों से पार्टी के पक्ष समर्थन और अपने लिए मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लोगों के हितों से बड़े राजनीतिक दलों ने सदा खिलवाड़ किया है। कुरुक्षेत्र के लोगों की आवाज को दरकिनार कर सदा अपनी मर्जी से यहां के लोगों के ऊपर नकारा और लुटेरे लोग थोप दिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछली दफा यहां के लोगों पर राजकुमार सैनी को थोपा जिसने विकास कार्य और रोजगार के क्षेत्र में तो उपलब्धि हासिल नहीं की पर कुरुक्षेत्र से भाजपा और संघ के एजेंट के रुप में समाज को बांटने जैसा घिनौना कार्य किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार भी बाज नही आई अब राजकुमार के पड़ोसी और बिरादरी भाई को पेराशुट से यहां उतारा है। उन्होंने कहा कि राजकुमार और नायब सिंह सैनी में कोई फर्क नहीं है। जय भगवान शर्मा ने कहा कि आप सब के आर्शीवाद से वे धर्म-कर्म की भूमि कुरुक्षेत्र से जहर घोलने वालों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे और चौ. देवीलाल की नितियों की बदौलत कुरुक्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।

वहीं आज कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से जजपा-आप प्रत्याशी जय भगवान शर्मा ने जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ के साथ कैथल जिले के दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंर्पक अभियान चलाकर चुनाव प्रचार किया।