Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha elections 2019 phase 4 : Ashok Gehlot cast his vote with family in Jodhpur-अशोक गहलोत ने परिवार के साथ जोधपुर में डाला अपना मत - Sabguru News
होम Headlines अशोक गहलोत ने परिवार के साथ जोधपुर में डाला अपना मत

अशोक गहलोत ने परिवार के साथ जोधपुर में डाला अपना मत

0
अशोक गहलोत ने परिवार के साथ जोधपुर में डाला अपना मत

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में पहले चरण के लाेकसभा चुनाव में आज जोधपुर में परिवार के साथ अपना मत डाला।

गहलोत ने मतदान संख्या 106 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके उनके पुत्र एवं जोधपुर संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने भी अपना मत डाला। श्री गहलोत की पत्नी सुनीता एवं वैभव की पत्नी मनीषा ने भी अपने मत का उपयोग किया।

गहलोत ने अपने मत का प्रयोग करने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए वह कुछ भी कर सकते है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव के समय गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी थे तब लोगों ने कहा कि यहां के पूर्व मुख्यमंत्री ने राजस्थान का पानी रोक दिया। अब मोदी राजस्थान में किस मुंह से लोगों के बीच जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव के समय खूब हथकण्डे अपनाए गए लेकिन उस चुनाव में न उनकी जीत हुई और न हमारी हार। उन्होंने राजस्थान की पूर्व भाजपा सरकार पर जोधपुर की उपेक्षा करने के आरोप लगाते हुए कहा कि जोधपुर को स्मार्ट सिटी नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में जोधपुर का चयन छोटी सी बात थी लेकिन इसे स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं कर हमारी बेइज्जती की गई है।

इसी तरह जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी अपना वोट डाला। शेखावत जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी है। इसी तरह झालावाड़ा-बारां संसदीय क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना मत डाला। झालावाड़-बारां से उनके पुत्र दुष्यंत सिंह भाजपा प्रत्याशी के रुप में चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।