Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi a man of mystery : bjp on citizenship row-राहुल गांधी अपनी नागरिकता पर स्थिति स्पष्ट करें : भाजपा - Sabguru News
होम Delhi राहुल गांधी अपनी नागरिकता पर स्थिति स्पष्ट करें : भाजपा

राहुल गांधी अपनी नागरिकता पर स्थिति स्पष्ट करें : भाजपा

0
राहुल गांधी अपनी नागरिकता पर स्थिति स्पष्ट करें : भाजपा
Rahul Gandhi a man of mystery : bjp on citizenship row
Rahul Gandhi a man of mystery : bjp on citizenship row

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर भ्रम की स्थिति है जिसे उन्हें खुद स्पष्ट करना चाहिए।

गृह मंत्रालय से गांधी को नागरिकता को लेकर नोटिस भेजे जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में तंज कसते हुए कहा कि गांधी लंदन वाले हैं या लूटियंस वाले यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। गांधी की नागरिकता को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाए हैं जिसके बाद गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस भेजा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बैकॉप्स लिमिटेड नामक कंपनी ब्रिटेन में 21 अगस्त 2003 को पंजीकृत होती है और 17 फरवरी 2009 को कंपनी बंद हो जाती है। जब कंपनी बंद होती है तो उसमें गांधी की नागरिकता ब्रिटिश बताई जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को हकीकत बतानी होगी। गांधी की नागरिकता से जुड़े जो दस्तावेज सामने आए हैं वे सभी सत्यापित हैं।

पात्रा ने गांधी को ‘रहस्यमय’ व्यक्ति बताया और उनकी तुलना ‘हिम मानव’ से की। उन्होंने कहा कि गांधी को अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए कि वह भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की यात्रा, कंपनी और डिग्री हर चीज संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि गांधी और ‘कन्फ्यूजन’ पर्यायवाची हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी किन-किन कंपनियों में डायरेक्टर हैं, यह रहस्य है। नागरिकता को लेकर भ्रम खुद उन्होंने पैदा किया है। स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है। उनकी शिकायत पर गृह मंत्रालय ने गांधी को नोटिस भेजा है। जिस पर उन्हें 15 दिनों के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है।

राहुल गांधी की नागरिकता पर गृह मंत्रालय का नोटिस