Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP government has not fulfilled any promise : Ashok Gehlot in jhunjhunu-भाजपा सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines भाजपा सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया : अशोक गहलोत

भाजपा सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया : अशोक गहलोत

0
भाजपा सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया : अशोक गहलोत

झुंझुनूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर तीखे वार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से कई वादे किए लेकिन मगर एक भी पूरा नहीं किया है।

गहलोत ने आज राजस्थान में झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार आने के बाद जहां किसानों के ऋण माफ किए हैं वहीं पानी के बिल भी माफ कर दिए हैं। यदि केन्द्र सरकार में कांग्रेस सरकार आती है तो बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। किसानों के लिए कांग्रेस सरकार हमेशा हितकारी रही है।

उन्होंने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा की मोदी सरकार ने लोकतंत्र का हनन किया है। यदि केन्द्र में कांग्रेस सरकार आती है तो 72 हजार रूपए सालाना गरीबी रेखा में आने वाले लोगों को मिलेंगे। लोकसभा चुनावों के बाद गरीबों को एक रुपए किलो गेंहू मिलेगा, जिससे गरीबों को सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आर्थिक पिछड़ा सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। जिसका लाभ लोकसभा चुनावों के बाद मिल पाएगा।

इससे पहले पूर्व विधायक भोलाराम सैनी ने राजस्थानी रीति रिवाज से चुनड़ी का साफा पहनाकर मुख्यमंत्री गहलोत का स्वागत किया।