Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ananya Panday: I am in love with Varun Dhawan. It's a bit awkward-वरुण धवन से बेहद प्रभावित हैं अन्नया पांडे - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood वरुण धवन से बेहद प्रभावित हैं अन्नया पांडे

वरुण धवन से बेहद प्रभावित हैं अन्नया पांडे

0
वरुण धवन से बेहद प्रभावित हैं अन्नया पांडे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अन्नया पांडे का कहना है कि वह वरुण धवन से बेहद प्रभावित हैं और वह उन्हें बेहद ‘क्यूट’ लगते हैं।

वरुण धवन को करण जौहर ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से लॉन्च किया था। अब वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अन्नया पांडे को लॉन्च कर रहे हैं। अन्नया पांडे टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म से तारा सुतारिया भी डेब्यू कर रही हैं।

अनन्या पांडे के कार्तिक आर्यन संग लिंकअप की खबरें चर्चा में थी लेकिन अब अन्नया ने खुलासा किया कि उन्हें एक्टर वरुण धवन से प्यार है। यह पूछने पर कि वह किनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं, उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट और करीना कपूर खान।

मैं उन दोनों से प्रभावित हूं। यहां तक कि वरुण धवन से भी। वह बहुत क्यूट हैं। वह जानते हैं कि मैं उनसे प्यार करती हूं और यह थोड़ा अजीब है।

अन्नया ने वरुण को उनके बर्थडे पर भी बेहद क्यूट तरीके से ‘विश’ किया था। उन्होंने वरुण के साथ एक फोटो भी शेयर की थी। अपने ड्रीम डेब्यू के बारे में चर्चा करते हुए अन्नया ने कहा कि मैं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से इतनी अधिक प्रभावित थी कि मैंने इसे अपने जीवन में ढाल लिया।