Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Last phase of Modi and Shah's farewell journey says ashok Gehlot in alwar-मोदी और शाह की विदाई यात्रा का अंतिम चरण चल रहा है : गहलोत - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar मोदी और शाह की विदाई यात्रा का अंतिम चरण चल रहा है : गहलोत

मोदी और शाह की विदाई यात्रा का अंतिम चरण चल रहा है : गहलोत

0
मोदी और शाह की विदाई यात्रा का अंतिम चरण चल रहा है : गहलोत

अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कहा कि अब नरेंद्र मोदी सरकार और अमित शाह की विदाई यात्रा का अंतिम चरण चल रहा है।

गहलोत ने अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित सभा के बाद पत्रकारों से कहा कि जिस तरीके से वाजपेयी की सरकार थी, जिसमें इंडिया शाइनिंग के फीलगुड जैसे नारे चले थे और सरकार चली गई। जिसका कानों कान जनता को पता नहीं चला, उसी तरह मोदी सरकार भी चली जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ अंदर खाने लहर चल रही है।

गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तरीका पूरी तरीके से तानाशाहीपूर्ण है जो खतरनाक है। हम लोकतंत्र और संविधान खतरे की बात इसलिए करते हैं कि दुनिया में जितने भी तानाशाह हुए हैं वह पहले राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं और देश की जनता को अपनी ओर जोड़ते हैं, फिर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हैं। उस हिसाब से भारत खतरनाक रास्ते पर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि और सोशल मीडिया के माध्यम से नई पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है। मीडिया भी इससे अछूती नहीं रही। एंकर से लेकर मालिक तक दबाव में हैं, सच कोई कहना नहीं चाहता क्योंकि उन्हें भी यह डर है कि सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी कब आ धमकें। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

कल जनसभाओं में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा अशोक गहलोत सरकार पर वायदे पूरे नहीं करने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि उन्हें असत्य बोलने की आदत है। कोई पत्रकार उनसे ये सवाल करता भी है तो उन्हें धमका दिया जाता है।