Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 04 in history : What happened in Indian and World History-मई 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1493 पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिकी महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा।
1780 अमरीकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
1799 मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में मौत।
1818 नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
1846 अमरीकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को समाप्त किया गया।
1854 भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
1878 ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फ़ोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
1896 लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1897 फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1924 फ्रांस की राजधानी पेरिस में आँठवे ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1927 अमरीका में फिल्म कला अकादमी की स्थापना की गई थी, जिसने ‘ऑस्कर’ पुरस्कार देना शुरु किया।
1959 पहला ग्रेमी अवॉर्ड्स आयोजित हुआ।
1979 मार्गरेट थ्रैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
1980 जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
1983 चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1987 अमरीका का पहला बैंक नेशनल हिस्टोरिक लैंडमार्क नाम से सूचीबद्ध हुआ।
1989 अमरीकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
2008 विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन।