Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
JJP-AAP candidate dushyant chautala poll campaign news-कुशासन से त्रस्त जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने से आतुर : दुष्यंत चौटाला - Sabguru News
होम Chhattisgarh कुशासन से त्रस्त जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने से आतुर : दुष्यंत चौटाला

कुशासन से त्रस्त जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने से आतुर : दुष्यंत चौटाला

0
कुशासन से त्रस्त जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने से आतुर : दुष्यंत चौटाला

हिसार/चंडीगढ़। देश एवं प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश का आम नागरिक त्रस्त हो चुका है। विशेष रूप से हरियाणा का गरीब, किसान, मजदूर, शोषित एवं पिछड़ा वर्ग इस भाजपा सरकार के शासन के दौरान निरंतर उपेक्षा एवं उत्पीपडऩ का शिकार हो रहा है, प्रदेश की जनता अब भाजपा का उत्पीडऩ और सहन नहीं करेंगी और भाजपा का सफाया करने के लिए 12 मई का इंतजार कर रही है।

यह बात जेजेपी एवं आम आदमी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी सांसद दुष्यंत चौटाला ने कही। वे नारनौंद शहर में उमड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कुशासन के द्वारा देश एवं प्रदेश के सामाजिक तथा आर्थिक ताने-बाने को किस कदर छिन्न-भिन्न कर के रख दिया, इसका अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के इस कार्यकाल के दौरान दिन-प्रतिदिन अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती चली गई।

प्रदेश में शिक्षित बेरोजगार युवाओं की फौज की संख्या में निरंतर वृद्धि होती रही। मुंह में राम बगल में छूरी की तर्ज पर हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देते हुए इस भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रदेश मे जातिवाद के नाम पर नफरत की आग फैलाने का कार्य किया। अपने इस पूरे कार्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफ जहां युवाओं का रोजगार छिनने का कार्य किया, वहीं देश को निजी उद्योगपितयों के हाथों में सौंपने के लिए हर संभव प्रयास किए।

उन्होनें कहा कि गेस्ट टीचरों का मामला रहा हो अथवा रोडवेज कर्मचारियों का, चाहे एनएचएम कर्मचारियों का मामला हो या फिर आंगनबाड़ी कर्मियों का, चाहे वो किसानों की फसल खरीद का मुद्दा हो अथवा गरीब, मजदूर अथवा ठेके से जुड़े कर्मचारियों का मुद्दा। सभी मामलों में सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भ्रष्ट आचरण के चलते मजबूर हो कर इन लोगों को सड़कों पर उतर कर अपना आक्रोश प्रकट करना पड़ा।

किसान और कमेरे वर्ग की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के ये मंत्री कितने असंवेदनशील है, इसका अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों से परेशान होकर बेबसी, लाचारी और मजबूरी में आत्महत्या करने वाले किसानों को कायर कह कर ये अपनी नाकामयाबियों पर पर्दा डालने का कार्य करते हैं।

सांसद चौटाला ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में जनता को झूठे सपने दिखला कर सत्ता प्राप्त करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा अब लोगों के सामने आ चुका है। यही कारण है कि अब प्रदेश की जनता गिन-गिन कर उस समय का इन्तजार कर रही है, जब वो अपने मताधिकार का प्रयोग कर इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखलाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेशवासियों के इंतजार की घडिय़ां खत्म होने जा रही है। लोकसभा चुनावों के आगाज के साथ ही अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।