Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Moscow plane fire : 41 killed on Aeroflot jet-मॉस्को : विमान में लगी आग, 41 यात्रियों की मौत - Sabguru News
होम World Europe/America मॉस्को : विमान में लगी आग, 41 यात्रियों की मौत

मॉस्को : विमान में लगी आग, 41 यात्रियों की मौत

0
मॉस्को : विमान में लगी आग, 41 यात्रियों की मौत
Moscow plane fire : 41 killed on Aeroflot jet
Moscow plane fire : 41 killed on Aeroflot jet

मॉस्को। रूस के मॉस्को में हवाईअड्डे पर हुए विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ 41 हो गयी है। रूस की जांच समिति ने इसकी पुष्टि की।

मॉस्को अंतरराज्यीय जांच विभाग समिति की प्रतिनिधि ऐलेना मार्कोवस्काया ने पुष्टि की है कि हादसे में अभी तक 41 लोगों की मौत हो गई हैं। जांच समिति ने अपने बयान में बताया कि विमान में 78 यात्री सवार थे जिनमे से 37 लोग बचने में कामयाब रहे।

गौरतलब है कि रविवार को विमान ने स्थानीय समय अनुसार 6 बजे शेर्मटयेवो हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और लगभग 40 मिनट तक माॅस्को क्षेत्र में चक्कर लगाने के बाद एक आपातकालीन लैंडिंग की। लैंडिंग के दौरान विमान के पिछले हिस्से में पूरी तरह से आग लगी हुई थी। विमान में आग की वजह फिलहाल आसमान में बिजली गिरने की बताई जा रही हैं।

जांचकर्ता पिड़ीतों, चश्मदीदों, हवाई अड्डे के कर्मचारी और एयरलाइन वाहकों से हादसे के कारण की अधिक जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रहे हैं।